Home Kurukshetra News पिता का सम्मान करता हूं,मुख्यमंत्री के रुप में पिता की इस गलती को माफ भी नहीं किया जा सकता

पिता का सम्मान करता हूं,मुख्यमंत्री के रुप में पिता की इस गलती को माफ भी नहीं किया जा सकता

by ND HINDUSTAN
0 comment

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिता की टिप्पणी पर कहा कि मैं इस घटना से दुःखी हूं

ब्राह्मणों पर की टिप्पणी पर सीएम ने कहा यह उस वर्ग की भावनाओं को आहत करने के साथ सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती है

न्यूज डेक्स छत्तीसगढ़।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता की गिरफ्तारी के बाद ब्राह्मण सामुदाय थोड़ा शांत हुआ है। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने एक वर्ग के खिलाफ जो टिप्पणी की थी वह मेरे संज्ञान में आई है।इससे उस वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं और इसी के साथ इस तरह की घटनाएं सामाजिक सौहार्द को भी प्रभावित करती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मैं इस घटना से बेहद दुखी हूं। एक पुत्र के रूप में मैं अपने पिता सम्मान करता हूं, मगर मुख्यमंत्री के रूप में उनकी किसी भी ऐसी गलती को माफ नहीं कर सकता, जो कि सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़े। उनकी सरकार में कोई भी व्यक्ति चाहे वह मुख्यमंत्री के पिता ही क्यों ना हों,वह कानून व्यवस्था से ऊपर नहीं है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?