Home Chandigarh इतिहास पर आपातकाल का धब्बा, देशवासी नहीं करेंगे माफ :-डॉ अरविंद शर्मा

इतिहास पर आपातकाल का धब्बा, देशवासी नहीं करेंगे माफ :-डॉ अरविंद शर्मा

by ND HINDUSTAN
0 comment

 लोकतंत्र की निर्मम हत्या, विभीषिका से नहीं उभरा देश

आपातकाल से अछूती युवा पीढ़ी को हकीकत से रूबरू कराना जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री मोदी ने संविधान की रक्षा करते हुए लोकतंत्र सेनानियों को दिया सम्मान

एनडी हिन्दुस्तान

कैथल। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि दुनिया के सबसे बडे़ लोकतंत्र भारत और इसके गौरवशाली इतिहास पर आपातकाल गहरा धब्बा था। लोकतंत्र की निर्मम हत्या और ऐसी विभीषिका से जहां लोकतंत्र सेनानी व उनके परिवार आज तक नहीं उभर पाए हैं। आज हमारी जिम्मेदारी है कि लोकतंत्र सेनानियों का त्याग इतिहास के पन्नों तक सीमित न रहे और इस हकीकत से अछूती युवा पीढ़ी को उनके संकल्प, साहस से रूबरू कराया जाए।

          बुधवार शाम को अग्रसेन धर्मशाला, कैथल में आपातकाल के काले अध्याय से 50 वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने जिला के लोकतंत्र सेनानियों व उनके परिजनों को सम्मानित किया। गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं को अपने में समेटने वाला हमारा देश भारत दुनिया में विश्व गुरु के तौर पर अपनी पहचान रखता है। हमारा गौरव शाली इतिहास रहा है. जिसमे अनेकों ऐसे अवसर है. जिन्हे याद कर सीना चौडा हो जाता है.

          उन्होंने कहा कि इसी बीच 25 जून 1975 की काली रात में देश में लोकतंत्र की निर्मम हत्या की गई थी। उस विभिषिका से हमारा देश आज भी नहीं उभर सका है। 50 साल पहले, लोकतांत्रिक भारत के इतिहास में घृणित आपातकाल का घृणित अध्याय जोड़ा गया था। यह वो दिन थे, जो इतिहास में दर्ज ही नहीं हुए, बल्कि देश, देशवासियों की आत्मा पर गहरे घाव छोड़ गए। सत्ता के मद में चूर कांग्रेस सरकार ने रात के सन्नाटे में आपातकाल लागू करके भारत के लोकतांत्रिक ढांचे पर सबसे बड़ा प्रहार किया गया था। उन्होंने कहा कि यह केवल संवैधानिक संकट नहीं था, यह उस आत्मा पर हमला था जो हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, समानता और न्याय का अधिकार देती है।

          कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत के इतिहास का काला दौर था। लोकतंत्र के समर्थकों पर उस दौरान इतना अत्याचार किया गया, इतनी यातनाएं दी गईं कि आज भी मन सिहर उठता है।  कांग्रेस की तत्कालीन सरकार की जिद और अहंकार के चलते देश के एक लाख 11 हजार लोगों को आपातकाल की आड में जेल में डाल दिया गया। जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मोरारजी देसाई जैसे महान नेताओं को जेलों में डाला गया, प्रेस की स्वतंत्रता छीनी गई, न्यायपालिका को बेबस बनाया गया और नागरिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के इन 21 महीनों में देश के नागरिकों ने न केवल असहनीय पीड़ा झेली, बल्कि अनेकों जघन्य अपराध होते देखे। 1975 में जब आपातकाल लगाया गया तो 24 वर्षीय नरेंद्र मोदी ने लाखों देशवासियों की भांति तत्कालीन सरकार की इस दमनकारी नीति के खिलाफ आवाज उठाई थी।

          कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा की धरती भी इस संघर्ष में पीछे नहीं रही। यहां किसी ने जेल की सजा काटी, किसी ने अपने परिवार और करियर की चिंता किए बिना संविधान की रक्षा को सर्वोपरि रखा। आज जब हम उन सेनानियों को श्रद्धा और सम्मान अर्पित करते हैं, तो यह केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति हमारे समर्पण की अभिव्यक्ति है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश की एकता, अखंडता को मजबूत करने से लेकर दुश्मनों से देश की सुरक्षा करने के ऐतिहासिक उदाहरण जनता को दिए हैं। जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के एक -एक विधान के सपने को साकार करने की बात हो या आप्रेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान की धरती पर आतंकवाद व आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाना सुनिश्चित करना, पूरी दुनिया इसका लोहा मान रही है। 

          कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की इसी चेतना और सतर्कता को जीवित रखने के लिए भाजपा सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों को हर स्तर पर सम्मान देने का कार्य किया है। समय-समय पर उनके परिजनों को सार्वजनिक मंचों पर सम्मानित किया गया है, और उनके गौरवपूर्ण संघर्ष को सराहने हेतु विशेष योजनाएं भी शुरू की गई हैं। वर्ष 2014 में हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इमरजेंसी के दौरान जेल जाने और असहनीय कष्ट सहने वालों को स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस पर सम्मानित करने की परंपरा को शुरू किया व उन्हें लोकतंत्र सेनानी के तौर पर सम्मान दिया। वर्ष 2016 में ऐसे 891 लोगों को चिन्हित करके ताम्र पत्र देकर सम्मानित किया गया। वर्ष 2017 में शुभ्र ज्योत्सना पेंशन योजना के तहत लोकतंत्र सेनानियों व उनकी विधवाओं को पेंशन देने 10 हजार रूपए मासिक पेंशन देने की व्यवस्था की गई। उनके लिए हरियाणा रोडवेज की सामान्य बसों में मुफत यात्रा व वोल्वो बसों में 75 प्रतिशत किराया माफ किया गया। वर्ष 2024 में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 1 जुलाई 2024 से उनकी मासिक पेंशन को 10 हजार रूपए से बढाकर 20 हजार रूपए किया है। हमारा प्रयास यही है कि लोकतंत्र सेनानियों का त्याग केवल इतिहास के पन्नों तक सीमित न रहे, बल्कि आने वाली पीढि़यों की स्मृति और प्रेरणा का हिस्सा बने। कार्यफ्म में मुख्य वक्ता के रूप में मदन गोयल व रेणु डाबला रहे।

          इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी, विधायक सतपाल जांबा, जिला प्रभारी अमरपाल राणा,  पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, पूर्व विधायक लीला राम, कुलवंत बाजीगर, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर व मुनीष कठवाड़, नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, कार्यफ्म संयोजक अमरजीत छाबड़ा, सुभाष हजवाना, श्याम सुंदर बंसल, बलजिंद्र जांगड़ा, सुरेश संधु, भीम सैन अग्रवाल, शैली मुंजाल, कृष्ण मित्तल,  यशपाल प्रजापति, निधि मोहन, गोपाल सैनी आदि मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?