Home Kurukshetra News मिशन मोड में काम कर रही है प्रदेश सरकार- मुख्यमंत्री

मिशन मोड में काम कर रही है प्रदेश सरकार- मुख्यमंत्री

by ND HINDUSTAN
0 comment

अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश,  जनता की समस्याओं को सुन तुरंत करें समाधान : नायब सिंह सैनी

लाडवा विधानसभा में 110 करोड रुपए के चल रहे हैं विकास कार्य

गांव किशनपुरा और गिरदारपुर में विकास कार्यों के लिए  21-21 लाख रुपए देने की घोषणा की

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वे लाडवा विधानसभा की जनता के कारण विधायक बने और आज मुख्यमंत्री के पद हैं। अब लाडवा का हर नागरिक मेरे परिवार का सदस्य है, मैंने  सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे जनता की समस्याओं को सुनकर तुरंत उनका समाधान करें।  पिछले करीब 4 महीने में लाडवा विधानसभा में 110 करोड रुपए के विकास कार्य के काम चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को कुरुक्षेत्र जिला के गांव किशनपुरा के सामुदायिक केंद्र और गिरदारपुर के गुरुद्वारा में ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद कर रहे थे।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रत्येक जिले में  एक – एक ऐसे अस्पताल का निर्माण किया जाएगा जिसमें सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो, ताकि प्रदेश की जनता को सभी प्रकार का इलाज सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध हो। 15 अगस्त को इन अस्पतालों का उद्घाटन किया जाएगा। अस्पतालों के अंदर एक कमेटी का गठन भी होगा, जो मरीज को रेफर करने का काम करेगी। सरकार भी चाहती है कि जनता को अच्छा इलाज मिले। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों की चिंता करते हुए सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने का काम किया है। इसके अलावा भावांतर भरपाई योजना के तहत फसल के मूल्य के अंतर को पूरा करने का काम कर रही है। साथ ही गरीबों के लिए आवास उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की जा रही है। भाजपा सरकार हरियाणा प्रदेश में मिशन मोड में काम कर रही है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांव किशनपुरा में सरपंच द्वारा रखी गई मांगों पर घोषणा करते हुए कहा कि उनकी सभी मांगों को पूरा करवाया जाएगा और उन्होंने गांव के विकास के लिए 21 लाख रुपए अलग से देने की घोषणा की। गांव में पानी निकासी की समस्या काफी गंभीर है, जिसको प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने गांव गिरदारपुर की सरपंच को गांव की समस्या व मांगों को लिखित में देने को कहा और साथ ही गांव के विकास के लिए 21लाख रुपए देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह कार्यक्रम हल्का वासियों को मिलने के लिए तय किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने उनको बहुत अधिक प्यार और सम्मान दिया। उसी सम्मान की बदौलत ही प्रदेश में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में आई है।  उन्होंने कहा कि वोटिंग के बाद पहली बार आपके गांव में पहुंचा हूं। सरकार बनाने में सहयोग करने पर गांव के सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज संविधान हत्या दिवस के 50 वर्ष पूरे हुए हैं। यह वो दिन है, जब 50 साल पहले इमरजेंसी घोषित की गई थी जो आजादी के बाद  सबसे बड़ा और अंग्रेजों के बराबर का अत्याचार रहा है। हर व्यक्ति को भय बना हुआ था। करीब 1 लाख लोगों की जबरदस्ती नसबंदी कर दी गई थी। लोगों को मजबूरन अपने घरों से निकलकर ईख के खेतों में रहना पड़ा था। उन्होंने कहा कि आने वाली युवा पीढ़ी को इस तरह की घटनाओं के बारे में मालूम होना चाहिए। जब युवाओं को इतिहास का पता होगा तो वह दोबारा उस बुरे दौर को नहीं आने देंगे।

इस मौके पर उपायुक्त नेहा सिंह, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, चेयरमेन श्री धर्मवीर मिर्जापुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?