Home haryana वन विहार कार्यक्रम के तहत आरएसएस स्वयंसेवकों ने देहरादून और हरिद्वार का किया भ्रमण

वन विहार कार्यक्रम के तहत आरएसएस स्वयंसेवकों ने देहरादून और हरिद्वार का किया भ्रमण

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

करनाल । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा एक दिवसीय वन विहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। करनाल  माधव नगर के करीब 60 स्वयंसेवकों ने वन विहार कार्यक्रम के तहत देहरादून और हरिद्वार का भ्रमण किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने ध्वज लगाकर शाखा लगाई। इसके बाद स्वयंसेवकों ने मस्ती के कार्यक्रमों में भाग लिया। देहरादून में सभी  स्वयंसेवकों ने सहस्त्रधारा में स्नान किया। वन विहार कार्यक्रम की जानकारी देते हुए माधव नगर कार्यवाह भारत भूषण चुघ ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा हर वर्ष वन विहार कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसके अंतर्गत सभी स्वयंसेवक मिलकर बाहर घूमने जाते हैं। इस दौरान खेलकूद इत्यादि के माध्यम से जहां उनका ज्ञानवर्धन होता है वहीं शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है। कार्यक्रम के लिए एक माह से नगर कार्यकारिणी ने सभी बस्तियों में संपर्क किया गया और स्वयंसेवकों के रजिस्ट्रेशन किए गए। कार्यक्रम में लगभग 60 स्वयंसेवक शामिल हुए। उन्होंने बताया कि भगवा ध्वज के सामने स्वयंसेवकों ने शाखा लगाई। उन्होंने कहा कि वन विहार के दौरान सभी स्वयंसेवकों ने देहरादून के प्रमुख स्थानों को देखा और वापिस आते हुए हरिद्वार में भी गंगा में स्नान किया।
 सह नगर कार्यवाह राजीव पोपली ने संगठन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस विजयदशमी से संघ अपने 100 वर्ष पूर्ण कर रहा है। सौ वर्ष होने के बावजूद संघ एक युवा शक्ति एवं सोच के साथ कार्य कर रहा है। इस शताब्दी वर्ष में अपने कार्य विस्तार के 6 बिंदु तथा पंच प्रण को पूर्ण करना है। इस दौरान उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को गुरु पूजन और गुरु दक्षिणा के महत्व के बारे में बताया और इस उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की बात कही। वन विहार में सभी स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से जलपान किया। इस अवसर पर नगर कार्यवाह भारत भूषण, पवन देव, सुशील कुमार, वीरपाल,दिनेश गर्ग, सुनील,गोपाल व अशोक कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?