Home Chandigarh प्रदेश में पांच हजार किलोमीटर लंबाई में सड़कों पर बिछाया जाएगा नया कारपेट –  कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

प्रदेश में पांच हजार किलोमीटर लंबाई में सड़कों पर बिछाया जाएगा नया कारपेट –  कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

by ND HINDUSTAN
0 comment

सड़कों का सशक्त एवं आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर जनता को दी जाएंगी बेहतर सुविधाएं

 मंत्री ने लोक निर्माण व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभागों के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़।    हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश में  दिसंबर महीने तक करीब पांच हजार किलोमीटर लंबाई में सड़कों पर नया कारपेट बिछाकर उन्हें दुरुस्त किया जाएगा। सरकार का फोकस है कि सड़कों के निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण मापदंडों का पूरा ध्यान रखा जाए और प्रदेश में सड़कों का एक सशक्त एवं आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाए, जिससे जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा सोमवार को नूंह के सर्किट हाउस में जिला के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक में लेते हुए विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अच्छी सड़कों से न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होती है, बल्कि यह आर्थिक और सामाजिक विकास का भी एक अहम आधार बनती हैं। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि सभी सड़कों का निर्माण तय समय सीमा में पूर्ण हो और निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। गुणवत्तापूर्ण सड़कों से आमजन का सफर सुगम और बेहतर होगा, साथ ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी। जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अन्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच आसान बनती है। इसलिए अधिकारी यह जरूर सुनिश्चित करें कि विकास के कामों में क्वालिटी से किसी भी प्रकार से समझौता न किया जाए।

उन्होंने बताया कि जिला नूंह में इस समय पर करीब 106 किलोमीटर लंबाई में विभिन्न सड़कों के सुधारीकरण का कार्य चल रहा है तथा करीब 525 किलोमीटर लंबाई में विभिन्न सड़कों के कामों की अप्रूव्ल मिल गई है, जिनका कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस साल के अंत तक जिला नूंह की सभी सड़कों के सुधारीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (बी एंड आर) के अधिकारियों से जिला में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली और सभी कामों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला नूंह में पानी की सप्लाई सुचारू रूप से सभी क्षेत्रों में समान रूप से की जाए। इस बात का ध्यान रखा जाए कि पानी की सप्लाई का समय सभी क्षेत्रों में समान हो। इस मौके पर जिला परिषद के अध्यक्ष जान मोहम्मद,  नगर पालिका फिरोजपुर झिरका मनीष जैन, पीडब्ल्यूडी विभाग के एसई प्रवीण, एक्सईएन प्रदीप सिंधु, जनस्वास्थ्य विभाग के एसई कृष्ण दहिया व एक्सईएन अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?