Home Kurukshetra News आयुष्मान व चिरायु॒ योजना के तहत लाभार्थियों को मिल रही निशुल्क उपचार की सुविधा :डीसी प्रीति

आयुष्मान व चिरायु॒ योजना के तहत लाभार्थियों को मिल रही निशुल्क उपचार की सुविधा :डीसी प्रीति

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

कैथल ।  डीसी प्रीति ने बताया कि आयुष्मान भारत और चिरायु आयुष्मान हरियाणा योजना पात्र परिवारों के लिए नि:शुल्क उपचार में मददगार साबित हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के मद्देनजर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ किया गया था। आयुष्मान भारत योजना में पांच लाख तक का सालाना लाभ लाभार्थी परिवार को दिया जाता है। यह चिकित्सा लाभ बिल्कुल कैशलेस और पेपरलेस है, जिसमें लाभार्थी अपना आयुष्मान कार्ड दिखाकर पैनल वाले अस्पताल में अपना इलाज करवा सकता है। इस योजना में द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी की चिकित्सा सुविधा शामिल की गई है।
          इसी कड़ी के जुड़ाव में हरियाणा सरकार द्वारा चिरायु आयुष्मान हरियाणा योजना का शुभारंभ नवंबर 2022 में किया गया था। इस योजना के अंतर्गत वार्षिक आय एक लाख 80 हजार से नीचे वेरीफाइड इनकम वाले परिवारों को इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभार्थी बनाया गया है, जिसमें वेरीफाइड इनकम परिवारों का डाटाबेस नेशनल हेल्थ एजेंसी द्वारा कंज्यूम किया जाता है। वहीं एक लाख 80 हजार से तीन लाख रुपए वार्षिक आय वाले परिवार केवल पंद्रह सौ रुपए प्रीमियम की अदायगी के साथ योजना का लाभ ले सकते हैं। ऐसे परिवारों को प्रति वर्ष प्रीमियम की राशि का भुगतान करते हुए कार्ड का नवीनीकरण कराना होगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?