Home Kurukshetra News बारिशों में पानी निकासी की दिक्कत आने पर सम्बन्धित विभाग के अधिकारी होंगे जिम्मेवार:नेहा सिंह

बारिशों में पानी निकासी की दिक्कत आने पर सम्बन्धित विभाग के अधिकारी होंगे जिम्मेवार:नेहा सिंह

by ND HINDUSTAN
0 comment

उपायुक्त नेहा सिंह ने अधिकारियों को फील्ड में जाकर बरसाती पानी की निकासी के प्रबंधों का जायजा लेने के दिए आदेश

सभी विभागों के अधिकारियों को समय रहते पूरे करने होंगे प्रबंध

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि बारिशों के सीजन में अगर किसी जगह भी पानी का भराव हुआ या पानी निकासी में कोई दिक्कत आई तो सम्बन्धित विभाग के अधिकारी की जिम्मेवारी तय की जाएगी। इसलिए सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारी फील्ड में जाकर जायजा लेंगे और जहां कहीं भी कोई कमी है तो उसे समय रहते दुरूस्त करेंगे। इस मामलें में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
उपायुक्त नेहा सिंह ने मानसून के मौसम में जिले में जलभराव रोकने के लिए सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्रों में नालों की सफाई और नहरों की डिसिल्टिंग करवाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा बाढ़ नियंत्रण के लिए चल रही परियोजनाओं की निरंतर समीक्षा करें और समयबद्ध तरीके से उन परियोजनाओं को पूरा करवाना सुनिश्चित करें।  
उपायुक्त ने कहा कि सरस्वती नदी में सीवेज का पानी या प्रदूषित नाला नहीं गिरना चाहिए क्योंकि सरस्वती नदी को साफ करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हमें सीवेज के पानी के बहाव के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वे जिले में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित करें ताकि प्रदूषित पानी को सरस्वती नदी में जाने से रोका जा सके।
उपायुक्त नेहा सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में सिंचाई के लिए उपलब्ध पानी का समान व समुचित वितरण सुनिश्चित किया जाए ताकि किसानों को किसी प्रकार की कोई कठिनाई न आए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी स्त्रोंतों से उपलब्ध जल का प्रबंधन सही ढंग से करते हुए जिले के हर इलाके में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आगामी गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। पेयजल आपूर्ति के लिए जलाशयों की सफाई, रॉ वाटर की आपूर्ति, टैंकर्स की आवश्यक संख्या आदि के लिए समुचित व्यवस्था की जाए।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?