Home Chandigarh यादविन्द्रा गार्डन में मैंगो मेले की तैयारियां ज़ोर शोर पर, अधिकारियों को व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

यादविन्द्रा गार्डन में मैंगो मेले की तैयारियां ज़ोर शोर पर, अधिकारियों को व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

by ND HINDUSTAN
0 comment

मैंगो मेला 4 से 6 जुलाई तक, आम की 500 किस्मों का होगा प्रदर्शन

भिन्न भिन्न तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा, रोशनी से चमक उठेगा यादविंद्रा गार्डन

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़। पिंजौर स्थित यादविन्द्रा गार्डन में 4 से 6 जुलाई तक लगने वाले मैंगो मेला की तैयारियों ज़ोरों शोरों से चल रही है। आज मेले के सफल आयोजन के लिए को लेकर एसडीएम कालका संयम गर्ग ने अधिकारियों के साथ एक बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गर्ग ने कहा कि सभी विभाग संबंधित कार्यों को जिम्मेदारी के साथ निभाए ताकि मेले का सफल आयोजन हो सके। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय मेला का हरियाणा के हर वर्ष आयोजित होता है और शुक्रवार को मेले का शुभारंभ होगा।

मेले में अलग-अलग प्रकार की 500 वेरायटीज के मैंगो की स्टॉल लगाई जाएंगी। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, वाहनों की पार्किंग, स्वास्थ्य सेवाएं, मोबाइल टॉयलेट, मेला परिसर में नियमित फाॅगिंग, पीने के पानी की व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों को उचित दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

एसडीएम कालका ने नगर परिषद के अधिकारियों को गार्डन में मेले से पहले पार्किंग और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके साथ ही पानी के टैंकर और पब्लिक व वीआईपी टॉयलेट की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

हरियाणा पर्यटन निगम के महाप्रबंधक आशुतोष राजन ने बताया कि मेले के 32वें संस्करण में विभिन्न गतिविधियां, प्रतियोगिताएं और संध्या के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पहले दिन की शुरुआत छात्रों के लिए रंगोली, ड्राइंग, पोस्टर मेकिंग और मैंगो क्विज जैसी प्रतियोगिताओं के साथ होगी। मेले के आकर्षण में और इजाफा होगा, जिसमें डे परफॉर्मेंस और सांस्कृतिक कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी। विभिन्न कलाकारों द्वारा नगाड़ा पार्टी, जंगम पार्टी, बिगपाइपर ग्रुप, बीन पार्टी, इकतारा पार्टी, बहुरूपदर्शक नृत्य और गायन प्रदर्शन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिलेंगे।

मेले के दूसरे दिन 5 जुलाई को सुबह 10.00 बजे से गतिविधियों का नया दौर आयोजित किया जाएगा। छात्रों के लिए ग्रुप डांस, कहानी लेखन प्रतियोगिता, स्लोगन, नेल आर्ट, हैंड राइटिंग जैसी प्रतियोगिताएं होंगी।

तीसरे दिन यानी 6 जुलाई को स्कूल की प्रतियोगिताएं जैसे ग्रुप गायन, ड्राइंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता और मैंगो ईटिंग प्रतियोगिताएं जारी रहेंगी।

शिल्प बाजार में हथकरघा और हस्तशिल्प का होगा प्रदर्शन*

महलों, प्राचीरों और गढ़ों पर विशेष रोशनी से उद्यानों को रोशन किया जाएगा। इन विशेष लाइटों का उपयोग बिजली बचाने और चल रही ‘गो ग्रीन’ पहल में योगदान देने के लिए किया जाता है। भारतीय स्ट्रीट फूड के साथ-साथ पंजाब के स्वाद, दक्षिण की सूक्ष्म सुगंध और चाईनीज के प्राच्य स्वाद सहित स्वादिष्ट व्यंजन परोसने के लिए एक बहु – व्यंजन फूड कोर्ट स्थापित किया जाएगा। इसी प्रकार शिल्प बाजार मेले का एक और अतिरिक्त आकर्षण का केन्द्र होगा। शिल्प बाजार में, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, राजस्थान आदि के शिल्पकारों बुनकरों द्वारा हथकरघा और हस्तशिल्प का प्रदर्शन और बिक्री की जाएगी।

*विभिन्न 500 किस्मों के आमों का होगा प्रदर्शन*

मैंगो मेला में आम व आम से बने उत्पादों को प्रदर्शित करने और बेचने के लिए एक आदर्श मंच प्रदान करता है। आम की प्रमुख वाणिज्यिक किस्में जो मेले में प्रतिस्पर्धा करेंगी, उनमें दशहरी, चैसा, लंगड़ा, अमरपाली, बॉम्बे ग्रीन (मालदा), रतोल, मलिका, अंबिका, रामकेला आदि शामिल हैं और इस मेले में देश भर से बड़ी संख्या में आम के उत्पादक भाग लेंगे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?