Home Kurukshetra News कथित हिन्दू संगठन प्रदर्शन करके कर रहे औच्छी राजनीति : अमरजीत सिंह मंगी

कथित हिन्दू संगठन प्रदर्शन करके कर रहे औच्छी राजनीति : अमरजीत सिंह मंगी

by ND HINDUSTAN
0 comment

गुरुद्वारा श्रीशीशगंज साहिब दिल्ली के बाहर आरएसएस सहित हिंदू संगठनों द्वारा किए गए प्रदर्शन को लेकर सिख समाज में रोष

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र, 30 जनवरी। गुरुद्वारा श्रीशीशगंज साहिब दिल्ली के बाहर आरएसएस सहित हिन्दू संगठनों द्वारा किए गए प्रदर्शन को लेकर सिख समाज में गुस्सा उफान पर है। सिख नेताओं ने चेताया है कि भाजपा औच्छी राजनीति से बाज आए और देश का माहौल खराब करने का प्रयास न करे। पंजाब स्टेट इंडस्ट्री डवलपमैंट निगम के निर्वतमान चेयरमैन जत्थेदार अमरजीत सिंह मंगी ने इस घटना की सख्त शब्दों में निंदा करते हुए बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज ने हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए अपना शीश बलिदान किया था जिसकी याद में दिल्ली में गुरुद्वारा श्री शीशगंज साहिब सुशोभित है। अफसोस की बात है कि हिन्दू धर्म की रक्षा करने वाले गुरु साहिब के दरबार के सामने ही कथित हिन्दू संगठन आज प्रदर्शन करके औच्छी राजनीति कर रहे है। यह धर्मनिरपेक्ष भारत के लिए शर्म की बात है।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि एक तरफ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय सिख संगत व आरएसएस के नेता गुरुद्वारा साहिब में जाकर गुरुपर्व मनाते है। दूसरी तरफ सिखों को खालिस्तानी बताकर गुरुद्वारा साहिब के बाहर प्रदर्शन करते है। इससे भाजपा और आरएसएस का दोहरा चेहरा बेनकाब होता है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनजमेंट कमेटी के सदस्य जत्थेदार सर्वजीत सिंह विर्क ने इस घटना की  निंदा करते हुए कहा कि कोरोना काल मेें देश भर में लंगर चलाकर आमजन का  पेट भरने वाले सिख समाज के प्रति आरएसएस व भाजपा समर्थकों का यह प्रदर्शन किसी भी तरीके से जायज नही ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा कि अगर इन संगठनों को सिखों से इतनी ही नफरत है तो वे गुरुद्वारा साहिब में जाकर सिख समर्थक होने का ढोंग बंद करे।

शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता कवलजीत सिंह अजराना ने कहा कि किसान आंदोलन की सफलता से बौखलाई  भाजपा और उसके गुंडे देश का माहौल खराब करने के लिए ऐसे घटिया राजनीति पर उतर आए है। अगर उन्होंने ये हरकतें बंद नहीं की तो सिख समाज को भी इसका जवाब देने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ेगाा। श्रीअकाल उस्तत चैरीटेबल ट्रस्ट कुरुक्षेत्र के चेयरमैन ज्ञानी तेजपाल सिंह ने दिल्ली गुरुद्वारा साहिब के बाहर कुछ शरारती तत्वों द्वारा किए प्रदर्शन पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि  अहसान फरमोश लोगों से ओर क्या उम्मीद की जा सकती है। शिरोमणि अकाली दल हरियाणा महिला विंग की प्रदेशाध्यक्षा बीबी रविंद्र कौर ने चेताया कि राष्ट्रीय सिख संगत और आरएसएस घटिया राजनीति बंद करे, वरना सिख समाज इसका मुंहतोड़ जवाब देना जानता है। उन्होंने बताया कि देश की आजादी में सिखों व पंजाबियों का 83 प्रतिशत योगदान है। आरएसएस और भाजपा समर्थक यह बताए कि आजादी में उनके नेताओं ने क्या योगदान दिया था।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?