एनडी हिन्दुस्तान
कुरुक्षेत्र। विद्या भारती के तत्वावधान में दिनांक 10 एवं 11 जुलाई 2025 को दो दिवसीय पुस्तक समीक्षा कार्यशाला एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रांतों से आए कुल 95 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह आयोजन शिक्षण सामग्री की गुणवत्ता में सुधार, रचनात्मक योगदान और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप पाठ्य पुस्तकों के पुनर्निमाण के उद्देश्य से संपन्न हुआ।
कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में आदरणीय अखिल भारतीय मंत्री श्री देशराज शर्मा जी ने उपस्थित सभी लेखकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति तथा राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा के अनुरूप पुस्तकों की समीक्षा एवं रचना हेतु प्रेरित किया। कार्यशाला के दौरान हिंदी, अंग्रेज़ी, गणित, पर्यावरण अध्ययन, संस्कृत, कंप्यूटर, संगीत, सामान्य ज्ञान तथा प्रयोगशाला पुस्तिकाओं सहित 9 विषयों की पुस्तकों की गहन समीक्षा की गई। शिक्षकों ने विषयवस्तु की प्रासंगिकता, भाषा की सरलता, प्रस्तुति की उपयुक्तता तथा शिक्षण उद्देश्यों की पूर्ति के दृष्टिकोण से पुस्तकों का विश्लेषण किया। समीक्षा प्रक्रिया को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (2020) और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित किया गया।
दूसरे दिन उन सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने पुस्तकों की रचना, संपादन और समीक्षा में विशेष योगदान दिया। यह आयोजन शिक्षकों के नवाचार, सहयोग भावना एवं गुणात्मक सामग्री निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बना। इस सम्मान समारोह के अवसर पर श्री विजय नड्डा जी माननीय संगठन मंत्री विद्या भारती उत्तर क्षेत्र, सुरेंद्र अत्री जी वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तर क्षेत्र, बाल किशन जी सह संगठन मंत्री विद्या भारती उत्तर क्षेत्र, डॉ ऋषिराज वशिष्ठ अध्यक्ष हिन्दू शिक्षा समिति, प्रो. दीप्ति धर्माणी कुलपति चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय एवं उपाध्यक्ष विद्या भारती हरियाणा और संपूर्ण सिंह महामंत्री हिंदू शिक्षा समिति भी उपस्थित रहे|