Home Ambala News ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने एनएचएआई को इंस्टीच्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग-रिसर्च व ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन के प्रस्तावित स्थान को जीटी रोड के साथ जोड़ने के निर्देश दिए

ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने एनएचएआई को इंस्टीच्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग-रिसर्च व ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन के प्रस्तावित स्थान को जीटी रोड के साथ जोड़ने के निर्देश दिए

by ND HINDUSTAN
0 comment

नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधीन चल रही परियोजनाओं को लेकर मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों से चर्चा की

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अपने आवास पर जनसमस्याओं को सुना व अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए

एनडी हिन्दुस्तान

अम्बाला/चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज अपने आवास पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए एनएचएआई को इंस्टीच्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग-रिसर्च व ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन के प्रस्तावित स्थान को जीटी रोड के साथ जोड़ने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि जीटी रोड के साथ शाहपुर में एनएचएआई को इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग-रिसर्च व ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन को बनाना प्रस्तावित है और इसके लिए भूमि का भी चयन किया गया है।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एनएचएआई अम्बाला के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पीके सिन्हा से इस संबंध चर्चा करते हुए कहा कि दोनों स्थानों से जीटी रोड की सर्विस लेन कनेक्ट होनी चाहिए ताकि आने-जाने में कोई दिक्कत न हो। मंत्री अनिल विज ने हाईवे अथॉरिटी द्वारा अम्बाला छावनी में चलाए जा रहे प्रोजेक्टों को लेकर चर्चा की। उन्होंने शास्त्री कालोनी के समक्ष जीटी रोड फ्लाईओवर के साथ बन रही सर्विस लेन (आरओबी) के नीचे रेलवे कालोनी से आने वाले रास्ते को भी मानकों के अनुसार बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

जनसमस्याओं को सुना व अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अपने आवास पर जन समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को इनके समाधान के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सत्संग विहार से आई लोगों ने क्षेत्र में पानी निकासी की शिकायत दी जिसपर मंत्री अनिल विज ने नगर परिषद के ईओ को मामले में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह महेशनगर से आए लोगों ने गांव खान अहमदपुर में बस का ठहराव कराने की मांग की जिसपर मंत्री अनिल विज ने जीएम रोडवेज को कार्रवाई के निर्देश दिए। गांव मंगलई में जमीन के मालिक ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोगों ने उसकी जमीन से रास्ता निकाल दिया जिसपर मंत्री अनिल विज ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। दुर्गानगर निवासी व्यक्ति ने अपनी सेवा अवधि को हरियाणा कौशल रोजगार पोर्टल में जोड़ने की मांग की। इसके अलावा अन्य शिकायतें भी आई जिनपर मंत्री अनिल विज ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?