कहा, विद्यालयों में बनाई गई प्रयोगशालाओं को विद्यार्थियों के हित में किया जाए प्रयोग
जिला के तीन विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण
एनडी हिन्दुस्तान
रोहतक। प्रदेश के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के निर्देशानुसार हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय में कार्यरत एचसीएस अधिकारी हिमांशु चौहान ने जिला रोहतक के तीन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय गांधी नगर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भिवानी रोड़ स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व जिला के गांव डोभ स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भाषा प्रयोगशाला, आईसीटी/कम्प्यूटर प्रयोगशाला व विद्यालय भवनों का निरीक्षण किया।
हिमांशु चौहान ने विद्यार्थियों से संबंधित विषयों के बारे में संवाद किया। उन्होंने अध्यापकों को निर्देश दिए कि विद्यालयों में बनाई गई प्रयोगशालाओं का नियमित रूप से विद्यार्थियों के हित में प्रयोग किया जाए। हिमांशु चौहान ने कक्षाओं में जाकर डिजिटल बोर्ड के प्रयोग की भी जांच की एवं अध्यापकों को डिजिटल बोर्ड के ज्यादा से ज्यादा प्रयोग बारे आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
हिमांशु चौहान ने निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं भी जानी गई। उन्होंने अध्यापकों निर्देश दिए कि हरेक पंद्रह दिनों में विद्यालय स्तर पर कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया जाए ताकि विद्यार्थियों को उनकी रुचि एवं क्षमता के आधार पर उनके भविष्य को सही रूप बनाने में मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को ऐसे पढ़ाया जाए जैसे कि वे अपने स्वयं के बच्चे हों, देश के भविष्य निर्माता हों और हमें उनके सपनों को अपने सपनों की तरह संजोना है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को खंड स्तर एवं जिला स्तर पर प्रत्येक विद्यालय समूहों द्वारा प्रत्येक माह एक बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए। जिला के प्रत्येक विद्यालयों में केवल सरकार द्वारा निर्धारित एनसीईआरटी/एससीईआरटी की किताबों का प्रयोग किया जाए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि जिला की सभी आईसीटी/भाषा प्रयोगशाला में यदि किसी भी प्रकार की कमी है तो उसकी संबंधित रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जाए। उन्होंने सभी विद्यालयों के सफाई व्यवस्था भी जाँची। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह भी मौजूद रहे।
फोटो : 11 से 14
0 0 0 0 0 0 0 0 0 0 0