Home Chandigarh अग्रोहा मेडिकल हरियाणा में स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा का एक महत्वपूर्ण स्तंभ- स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

अग्रोहा मेडिकल हरियाणा में स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा का एक महत्वपूर्ण स्तंभ- स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

by ND HINDUSTAN
0 comment

महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज के नवीनीकृत प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने आज महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में नवीनीकृत प्रशासनिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय में विभिन्न कार्यों के लिए 21 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन मेडिकल एजुकेशन एंड साइंटिफिक रिसर्च सोसाइटी की अध्यक्षा व हिसार की विधायक सावित्री जिंदल, पूर्व सांसद जनरल डीपी वत्स, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मधुसुदन अग्रवाल, पूर्व महापौर मनमोहन गोयल ने स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया।

लोकार्पण समारोह के अवसर पर कैबिनेट मंत्री  ने प्रशासनिक भवन के नवीनीकरण के लिए कॉलेज प्रशासन की सराहना की, जिसमें आधुनिक सुविधाओं और उन्नत तकनीक को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि यह नया भवन महाविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों को सुव्यवस्थित करने में मदद करेगा, जिससे छात्रों, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों को बेहतर वातावरण मिलेगा।

लोकार्पण के बाद कैबिनेट मंत्री ने महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज सोसायटी की एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता भी की। इस बैठक में कॉलेज के विकास, शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज हरियाणा में स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।  हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि यह संस्थान न केवल उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा शिक्षा प्रदान करे बल्कि राज्य के लोगों के लिए उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएँ भी उपलब्ध कराए।

वहीं मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए विधायक सावित्री जिंदल ने महाराजा अग्रसेन मेडिकल एजुकेशन एंड साइंटिफिक रिसर्च सोसाइटी के उद्देश्यों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार सोसाइटी हरियाणा सरकार के सहयोग से चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने और समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

इस दौरान कार्यक्रम में संस्था पदाधिकारी, महाविद्यालय व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व प्राध्यापक मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?