Home Ambala News अम्बाला छावनी के सभी वार्डों में सफाई व अन्य व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए हर वार्ड में गठित होगी चार सदस्यीय कमेटी : ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज

अम्बाला छावनी के सभी वार्डों में सफाई व अन्य व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए हर वार्ड में गठित होगी चार सदस्यीय कमेटी : ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज

by ND HINDUSTAN
0 comment

विकास एवं अन्य कार्यों पर नजर रखने के लिए मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में गठित की गई 11 सदस्यीय निगरानी समिति

कैबिनेट मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट में भाजपा पदाधिकारियों व पार्षदों की बैठक हुई संप
न्न

एनडी हिन्दुस्तान

अम्बाला/चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में आज शाम अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों, नगर परिषद प्रधान, उपप्रधान व पार्षदों की संयुक्त बैठक हुई।

बैठक में सर्वप्रथम कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी से जिला भाजपा कार्यकारिणी में नवनियुक्त उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता डिंपल के अलावा मंत्री नरेश शर्मा व  मंत्री आरती सहगल को शुभकामनाएं दी।

बैठक में मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी में सभी वार्डों में नालों में सफाई, स्ट्रीट लाइट, पानी व अन्य व्यवस्था पर नजर रखने के लिए प्रत्येक वार्ड में एक पार्षद के साथ तीन-तीन वार्ड के लोगों की कमेटी गठित करने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा यह कमेटी वार्ड अनुसार अपने इलाको की सफाई , बिजली आदि समस्याओं का मुआयना कर उनका समाधान करेगी।

इसी प्रकार मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी की 11 सदस्यीय निगरानी समिति का भी गठन किया है जोकि अम्बाला छावनी विधान सभा में चल रहे विकास एवं अन्य कार्यों की निगरानी व निरीक्षण करेगी। समिति में  सोम चोपड़ा, ओम सहगल, राजीव गुप्ता डिंपल, विजेंद्र चौहान, किरणपाल चौहान, सुरिंदर बिंद्रा, आरती सहगल, बलित नागपाल, तरविंदर सिंह, संजीव सोनी, आशीष अग्रवाल को इस निगरानी समिति का सदस्य नियुक्त किया गया।

बैठक में अम्बाला छावनी में विकास कार्यों एवं अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, मंडल प्रधान रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, प्रवेश शर्मा, विकास बहल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पार्षद मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?