Home haryana प्रशासनिक सेवा में चयनित समाज के अभ्यर्थियों को शिक्षामंत्री ने किया सम्मानित

प्रशासनिक सेवा में चयनित समाज के अभ्यर्थियों को शिक्षामंत्री ने किया सम्मानित

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

रोहतक। जाट सभा रोहतक में सोमवार को सेक्टर एक स्थित जाट भवन में प्रतिभा सम्मान व प्रोत्साहन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा व विशिष्ट अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ रहे। इसके अतिरिक्त
समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों में जैसे पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मनीष ग्रोवर, प्रदेश के भाजपा उपाध्यक्ष सतीश नांदल, जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका, सेवानिवृत्त आईएएस रपाल सिंह मलिक, सेवानिवृत्त आईएएस, सेवानिवृत्त आईएएस कृष्ण लोहचब, जाट शिक्षण संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना  और अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा ने भी शिरकत की।  मंच का संचालन संयुक्त रूप से कार्यकारिणी सदस्य दीपक खत्री और रमेश चाहर ने किया।
14 चयनित अभ्यर्थियों को सम्मान के रूप में जाट सभा की ओर से शाल/लोई, स्मृति चिह्न और 11,000 रुपए का चेक प्रदान किया गया।
  इस अवसर पर जाट सभा रोहतक की ओर से दो महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं
1. लड़कियों के लिए एक आधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण।
2. हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की बकाया राशि की माफी का अनुरोध। इन दोनों मांगों को पूर्ण करवाने का सहर्ष आश्वासन दिया गया।
समारोह में जाट सभा के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रधान जयवीर सिंह ढुल, उपप्रधान जगबीर राठी, महामंत्री कृष्ण पहलवान, कोषाध्यक्ष महेंद्र प्रताप गुलिया, सहसचिव डॉ. नरेंद्र गहलावत, रणबीर पहलवान, जयपाल मलिक, सतबीर छिकारा, बलराज (बल्लू), सेवा सिंह हुड्डा, जगमाल नरवाल, ओमप्रकाश नांदल (प्रधान नांदल खाप), रणजीत बाल्याण, सतीश दहिया, अशोक कुंडू आदि शामिल थे।  


You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?