Home Kurukshetra News कुरुक्षेत्र के 90 वर्षीय प्रगतिशील किसान सावन राम को कृषि वैज्ञानिक डा. सीबी सिंह ने दी शुभकामनाएं

कुरुक्षेत्र के 90 वर्षीय प्रगतिशील किसान सावन राम को कृषि वैज्ञानिक डा. सीबी सिंह ने दी शुभकामनाएं

by ND HINDUSTAN
0 comment

स्वास्थ्य व लम्बी उम्र की कामना की

78 वर्षीय वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. सीबी सिंह 5 दशकों से किसानों की हर खुशी में शामिल होते हैं  

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से सेवानिवृत 78 वर्षीय वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. सीबी सिंह का किसानों से दशकों का संबंध है। पिछले 5 दशकों से डा. सिंह किसानों की लगातार सेवा कर रहे हैं। सेवानिवृत्ति के बाद भी किसानों से आज भी सुख दुख सांझा करते हैं और किसानों को हर आधुनिक तकनीक से अवगत करवाते हैं। यही कारण है कि कुरुक्षेत्र के किसान अपने जीवन और घर की खुशियों को डा. सीबी सिंह के साथ मिलकर मनाते हैं। ऐसा ही कुछ कुरुक्षेत्र के 90 वर्षीय प्रगतिशील किसान सावन राम ने किया। किसान सावन राम ने अपना जन्मदिन डा. सिंह के साथ मनाया। डा. सिंह ने भी किसान सावन राम को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ जीवन एवं लम्बी उम्र की कामना की। इस मौके पर उनके बेटे अमीर चंद भी मौजूद थे। कृषि वैज्ञानिक डा. सीबी सिंह ने किसान सावन राम  को उपहार स्वरूप भगवान श्री राम चंद्र की प्रतिमा भेंट की।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?