अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया संगोष्ठी का आयोजन
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र,30 जनवरी। आज स्टूडेंट फॉर सेवा हरियाणा प्रांत द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के सपनों का भारत विषय पर संगोष्ठी का आयोजन शाहाबाद के मारकंडा नेशनल कालेज में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि धुम्मन सिंह किरमच डिप्टी चेयरमैन सरस्वती हैरिटेज बोर्ड हरियाणा, विशिष्ट अतिथि विष्णु गुप्ता कोषाध्यक्ष आर्य कन्या महाविद्यालय शाहाबाद, सुभाष कलसाना राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अभाविप के प्रांत अध्यक्ष डा. आशुतोष सिंह मुख्यवक्ता के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष डा. अशोक चौधरी प्राचार्य मारकंडा नैशनल कॉलेज शाहाबाद, कार्यक्रम की शुरूआत अतिथिगणों द्वारा दीप प्रज्जवलन करके की गई।
अशोक चौधरी ने छात्रों को मार्गदर्शन करते हुए बताया कि किस प्रकार हम स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरणा लेकर आदर्श युवा बन सकते है। विशिष्ट अतिथि विष्णु भगवान गुप्ता ने वक्तव्य देते हुए बताया कि किस प्रकार छात्र प्रेरणा लेकर अपने जीवन की कठिनाईयों को पार करते हुए सफलता हासिल कर सकते है। वही मुख्यवक्ता डा. आशुतोष सिंह ने विवेकानंद जी के जीवन के बारे में बताया। किस प्रकार एक 39 साल का साधारण व्यक्ति देश-विदेश में औजस्वी वाणी से भारत का परचम लहरा सके और आज भी हर युवा में विवेकानंद जी है। जरूरत है तो केवल अपनी प्रतिभा को पहचानने की। अगर वह अपनी प्रतिभा पहचान ले तो जीवन में कोई बाधा नहीं रोक सकती।
वहीं अभाविप के राष्ट्र कार्यकारिणी सदस्य सुभाष कलसाना ने एसएफएस आयाम विद्यार्थी परिषद् के बारे में बताया किस प्रकार आभाविप समाज में जाकर समाज के लिए कार्य करती है। इस मौके पर स्वामी विवेकानंद प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अगस्तय सिंह को सम्मानित किया गया। वहीं शाहाबाद नगराध्यक्ष राहुल सिंगला, दिनेश राणा, डा. आनंद कुमार, विभाग संयोजक प्रवीण चंदेल, जिला विस्तारक दिनेश फंडन, महा नगर विस्तारिका कंचन डागर व गौरव सैनी आदि मौजूद थे।