Home Chandigarh हरियाणा सरकार गुरुग्राम शहर को स्वच्छ बनाने के लिए प्रतिबद्ध : विकास गुप्ता

हरियाणा सरकार गुरुग्राम शहर को स्वच्छ बनाने के लिए प्रतिबद्ध : विकास गुप्ता

by ND HINDUSTAN
0 comment

शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता ने गुरुग्राम में स्वच्छता को लेकर अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक को किया संबोधित

बैठक में तीन दिन के भीतर कचरा एकत्रित करने वाली गाडिय़ों की संख्या बढ़ाने, मुख्य सड़कों से कचरे की ट्रालियां हटाने, गुरुग्राम में बाहर से आने वाले कूड़े पर रोक लगाने,सीएंडी वेस्ट का उचित निपटान, सोमवार से फील्ड में दिखेंगे नगर निगम के अधिकारी आदि हुए निर्णय, एक सप्ताह के बाद पुन: करेंगे आयुक्त समीक्षा  

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़ । हरियाणा सरकार गुरुग्राम शहर को स्वच्छ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता ने गुरुग्राम शहर को स्वच्छ बनाने के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक ली। विधायक मुकेश शर्मा, मंडल आयुक्त आरसी बिढ़ान, डीसी अजय कुमार, नगर निगम के कमिश्नर प्रदीप दहिया व मेयर राजरानी मल्होत्रा सहित स्वच्छता के नोडल एचसीएस अधिकारी उपस्थित रहे। डीसी अजय कुमार नेआयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता का बैठक में पहुंचने पर स्वागत किया।

कचरा प्रबंधन को लेकर शहरवासियों को किया जाएगा जागरूक
शहरी स्थानीय निकाय के आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि अगले तीन दिन में डोर-टू-डोर कचरा एकत्रित करने वाली गाडिय़ों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए सभी एचसीएस अधिकारी अपने-अपने स्तर पर 10-10 गाडिय़ों की व्यवस्था करें। इस कार्य में नगर निगम के पार्षदों का भी सहयोग लिया जाए। उन्होंने नगर निगम के आयुक्त को निर्देश देते हुए कहा कि इन गाडिय़ों में जीपीएस नगर निगम अपने स्तर पर लगाए। साथ ही सभी मुख्य सडक़, सेक्टर डिवाइडिंग रोड पूरी तरह से साफ-सुथरे हो तथा वहां पर खड़ी गार्बेज ट्रॉलियां हटाई जाए। उन्होंने कहा कि कचरा वहीं पर ज्यादा डाला जाता है, जहां पर पहले से ही कचरा पड़ा हो। इसके साथ ही सभी सेकेंडरी कचरा कलेक्शन प्वाइंट से नियमित कचरा उठाया जाए। उन्होंने बैठक में शामिल विधायक मुकेश शर्मा से भी कचरा प्रबंधन को लेकर शहर के लोगों को जागरूक करने के लिए सहयोग मांगा।

सोशल मीडिया पर कमेंट करने वालों से भी लिया जाएगा स्वच्छता में सहयोग
उन्होंने स्वच्छता को लेकर अपने अनुभव बैठक में सांझा करते हुए बताया कि शहर में किस घर का कूड़ा, किस व्यक्ति द्वारा उठाया और कहां पर जा रहा है, इसकी जानकारी सभी के पास होनी चाहिए। इसके लिए शहर की उचित मैपिंग की जाए। इसके साथ ही सीएंडडी वेस्ट प्रबंधन योजना अगले तीन दिन में तैयार करने की हिदायत भी बैठक में दी। उन्होंने बैठक में शामिल अधिकारियों से भी स्वच्छता को लेकर आवश्यक सुझाव मांगे तथा यह भी बताया कि गुरुग्राम को स्वच्छ बनाने के लिए संसाधनों को लेकर किसी प्रकार की कमी नहीं है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देश है कि शहर की स्वच्छता को लेकर जो भी संसाधन चाहिए, वह तुरंत उपलब्ध कराए जाए। उन्होंने बताया कि अगले तीन दिनों के भीतर जो भी कार्य होगा उसकी वे आगामी शुक्रवार को स्वयं समीक्षा करेंगे। उन्होंने स्वच्छता को लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट करने वालों से भी इस कार्य में सहयोग लेने की बात कही।

विधायक मुकेश शर्मा के सुझावों पर होगी आवश्यक कार्यवाही
गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने द्वारका एक्सप्रेस वे पर बजघेड़ा के समीप, वजीराबाद व सेक्टर-21 आदि स्थानों को लेकर बताया कि इन स्थानों पर गुरुग्राम के बाहर दिल्ली के प्रतिदिन कचरा डाला जा रहा है। साथ ही इन इलाकों में अवैध रूप से हजारों की संख्या में अवैध झुग्गियां भी डाली गई है। इन स्थानों पर दिल्ली से आने वाले कचरे ल की छंटाई व अन्य अवैध कार्य किए जाते है। आयुञ्चत एवं सचिव ने विधायक की बात पर संज्ञान लेते हुए नगर निगम के अधिकारियों को इन स्थानों पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही शहर को स्वच्छ बनाने के लिए विधायक के सभी सुझावों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए आश्वस्त किया।  

आज से फील्ड में दिखेंगे नगर निगम के अधिकारी
गुरुग्राम मंडल के आयुक्त आर सी बिढ़ान ने भी सोमवार से नगर निगम के सभी अधिकारियों को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए ताकि एक सप्ताह के भीतर शहर की व्यवस्था सुदृढ़ हो सके। इस कार्य में नगर निगम के पार्षदों को भी शामिल किया जाए। नगर निगम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि नगर निगम द्वारा इंटेंसिव सैनिटेशन ड्राइव शुरू कर दी गई है। इसके तहत वार्ड वाइज कनिष्ठ अभियंताओं (जेई) की ड्यूटी लगाई गई है, जो फील्ड में मौजूद रहकर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। उन्होंने सीएंडडी वेस्ट को लेकर भी आयुक्त की ओर से दिए निर्देशों की क्षेत्र में पालना सुनिश्चित करने की बात कही। 


You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?