महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना के छात्र गगन गर्ग को सीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर सम्मानित किया गया
पुलिस अधीक्षक नितीश अग्रवाल ने बच्चों को आगे बढ़ने व मेहनत के साथ शिक्षा के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया
एनडी हिन्दुस्तान
कुरुक्षेत्र। महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना के 33 वें छात्रवृत्ति वितरण समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंद परिवारों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को आर्थिक तौर पर प्रोत्साहित करने के लिए अग्रवाल धर्मशाला निकट रेलवे स्टेशन में आयोजित समारोह में 120 विद्यार्थियों को छात्रवृत्तियां वितरित की गई। इस समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता, समाजसेवी एडवोकेट विपिन जिंदल, कुरुक्षेत्र नर्सिंग होम के डा. सुभाष गर्ग पार्थ, अरविनकेयर के प्रबंध निदेशक डा. रामनिवास गर्ग, गोया एग्रो इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक रमेश गोयल व शिक्षाविद स्वाति गुप्ता सहित कई गणमान्य हस्तियां मौजूद थी। इस कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक नितीश अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने थे लेकिन प्रशासनिक व्यस्तताओं के चलते शिरकत नहीं कर सके। उन्होंने अपने विशेष संदेश में विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए और सफल होने के लिए मेहनत से शिक्षित होना आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों को सही मार्गदर्शन के साथ मेहनत से अपना लक्ष्य हासिल करना चाहिए। जीवन में आगे बढ़ने के लिए मेहनत के साथ लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी है। इस मौके पर महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना के विद्यार्थी गगन गर्ग को सीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर जहां सम्मानित किया गया, वहीं मैसी से जुड़े 120 विद्यार्थियों को प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन के साथ छात्रवृत्तियां प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल ने भी इन विद्यार्थियों को अपनी तरफ से छः हजार रुपए प्रति बच्चा प्रति वर्ष देने की घोषणा की हुई है, जिसकी प्रथम किस्त भी इस छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में ओपी जिन्दल ग्रामीण जन कल्याण संस्थान के माध्यम से प्रदान की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के अध्यक्ष सत्य प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मैसी समाज में एक सम्मान के साथ बच्चों को उन्नति के मार्ग पर प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है। समाज के बच्चे शिक्षित होकर समाज को ही मजबूत करने का कार्य करेंगे। समाजसेवी विपिन जिंदल ने कहा कि मैसी समाज में एक सम्मान के साथ बच्चों को उन्नति के मार्ग पर प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है। यह अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा है। डा. सुभाष गर्ग ने कहा कि समाज के निर्माण में जहां शिक्षा का अहम योगदान है, वहीं देश के विकास एवं अर्थव्यवस्था में भी शिक्षा का विशेष स्थान है। कार्यक्रम शिरकत करते हुए डा. रामनिवास गर्ग ने कहा कि विश्व स्तर पर आज जो भी भारत को सम्मान मिल रहा है वह शिक्षित समाज के कारण ही मिल रहा है। उद्योगपति रमेश गोयल ने कहा कि समाज में लोग सहयोग तो बहुत से लोग करना चाहते हैं लेकिन मैसी संस्था ही सहयोग कार्य में उचित माध्यम बन रही है। मंच संचालन डा. मोहित गुप्ता ने किया। इस अवसर पर संस्था की तरफ से सुमित गर्ग हिंदुस्तानी ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। मैसी के प्रधान मुनीष मित्तल गुप्ता ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी और धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मैसी एक संस्था या स्कीम नहीं रही बल्कि एक मुहिम बन चुकी है। जिसे राज्य के अन्य जिलों में शुरू किया जा रहा है। मैसी के मुख्य व्यवस्थापक राजेश सिंगला ने पिछले 14 वर्षों में मैसी की गतिविधियों और उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना का गठन बच्चों को सम्मान के साथ शिक्षा उपलब्ध करवाने का रहा है। इसी उद्देश्य को पूर्ण करते हुए आज मैसी के माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर विद्यार्थी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उच्च पदों पर विराजमान हैं। कुछ तो मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी हासिल कर लाखों रुपए का वेतन पैकेज प्राप्त कर रहे हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम में शिवम बंसल, रविन्द्र अग्रवाल, कपूर चंद गर्ग, अतुल गर्ग पंचकूला, राकेश गर्ग पंचकूला, रोशन लाल गुप्ता, विपिन गोयल पारस, अशोक गर्ग, प्रमोद बंसल, राजेश सिंगला, संजीव सीकरी, मास्टर लच्छी राम, पुरषोत्तम गुप्ता, अमर नाथ मित्तल, मनोज गुप्ता, कुलवंत गर्ग, विनय गुप्ता, कपिल मित्तल, अशोक गुप्ता, संजीव गर्ग, विजय गर्ग, श्रीकांत बंसल, अजय गुप्ता, सुमित गर्ग, विनोद गर्ग, रमेश गर्ग, विनोद अग्रवाल, श्रीराम बंसल, राजन जिन्दल, निशी गुप्ता, नीलम गर्ग, पायल मित्तल, शालू गर्ग, ललिता, पिंकी जैन, मुकेश मित्तल, अश्विनी जिन्दल, प्रवीण मित्तल, ज्ञान गर्ग, बिमल गुप्ता, रमेश सिंघल, शालिनी, बीबी जिन्दल, वरूण गुप्ता, बृज जिन्दल, राजेश गर्ग, अमित गोयल, विपिन गर्ग, सतीश बिन्दल, अंकुर बंसल, सुमन्त गोयल, डा. माला राम बंसल, पवन गर्ग, विशाल गोयल, डीके गुप्ता, विपिन गुप्ता, राकेश गर्ग, राजीव गोयल, रिषि राम अग्रवाल, रजनीश गुप्ता, वीना गुप्ता, विनोद गुप्ता अग्रकुल सेवा सदन करनाल एवं साथी, अजय गर्ग बंटी, दर्शन गुप्ता, गौरव मित्तल, गगन गर्ग, प्रवेश गर्ग, राजेश बंसल के के गुप्ता इत्यादि मौजूद रहे।