वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
म्यूटेशन संबधी मामलों का अधिकारी जल्द से जल्द करें समाधान-उपायुक्त
एनडी हिन्दुस्तान
पंचकूला। हरियाणा सरकार में वित्तायुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव डाॅ सुमिता मिश्रा ने आज प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों के साथ राजस्व से संबंधित मामलों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से अध्यक्षता की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होने निर्देश दिए कि राजस्व से संबंधित किसी भी मामले में ढिलाई न बरती जाए और न ही किसी मामले में देरी होनी चाहिए।
इसके उपरांत उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने लघु सचिवालय के सभागार में जिला के राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिए कि वे अपने स्तर पर म्यूटेशन पैंडेसी का निपटान करे। उन्होने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लंबित म्यूटेशन को एक हफते के अंदर नील करें। उन्होने बैठक में लंबित पडी रजिस्ट्ररियों तथा जमाबंदियों को लेकर तहसीलदारों को निर्देश देते हुए कहा कि सोमवार तक सारी लंबित शिकायतें खत्म कर उन्हें रिपोर्ट प्रस्तुत करें ।
उन्होने तहसीलदार पंचकूला व कालका को निर्देश देते हुए कहा कि रजिस्ट्ररियों की जमाबदी समय पर की जाए ताकि किसी आम नागरिक को परेशानी का सामना न करना पडे। उपायुक्त ने बैठक में कहा कि अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।
उपायुक्त ने बैठक में कहा कि प्रयासपूवर्क अदालतों में लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाएं।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, एसडीएम कालका संयम गर्ग, जिला राजस्व अधिकारी डाॅ कुलदीप सहित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।