Home Kurukshetra News हरियाणा में राजस्व विभाग भ्रष्टाचार का बड़ा खिलाड़ी :मधूसुदन बवेजा

हरियाणा में राजस्व विभाग भ्रष्टाचार का बड़ा खिलाड़ी :मधूसुदन बवेजा

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एडवोकेट मधुसूदन बवेजा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने 129 भ्रष्ट तहसीलदारों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है जोकि राज्य सतर्कता ब्यूरो जांच में भ्रष्टाचार होने की पुष्टि करते हुए उनके खिलाफ कार्यवाही शुरू करने की मांग की थी और वह सरकार को देनी पड़ी। बवेजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, राज्य सभा सदस्य तथा कर्नाटक राज्य के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला कई सालों से कहते आ रहे हैं हरियाणा सरकार व उनके अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त है लेकिन सरकार ने भ्रष्टाचार की बात तक नहीं सुनी और हर महकमे में भ्रष्टाचार फलफूल रहा है। ना कोई विकास हुआ, ना रोजगार दिया, ना कोई यूनिवर्सिटी दी, ना ही महंगाई पर ध्यान दिया केवल केवल अपना व मोदी का गुणगान करते आ रहे है। बवेजा ने कहा कि हरियाणा की जनता के साथ धोखा किया जा रहा है। ये तो कांग्रेस में हरियाणा के मजबूत नेता रणदीप सुरजेवाला के कारण हरियाणा सरकार खौफ खाती है वरना हरियाणा में जंगल राज इससे भी बढ़ कर होता। हरियाणा की जनता को अब पता चल चुका है कि उनके हित केवल कांग्रेस पार्टी की सरकार लाने पर सुरक्षित होंगे, जब हरियाणा की बागड़ोर रणदीप सिंह सुरजेवाला के जैसे नेता के पास होगी।


You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?