Home Chandigarh मन की बात कार्यक्रम में हरियाणा ने इतिहास रचा : मोहन लाल बड़ौली

मन की बात कार्यक्रम में हरियाणा ने इतिहास रचा : मोहन लाल बड़ौली

by ND HINDUSTAN
0 comment

हरियाणा के सभी 20 हजार 629 बूथों पर सुना गया ’’मन की बात’’ कार्यक्रम : बड़ौली

मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया श्रेय

सीईटी परीक्षा के दौरान हरियाणा में पहली बार लोगों को पुलिस की प्रशंसा करते देखा : बड़ौली

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के नेतृत्व में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने एक नया इतिहास रचा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को प्रदेश के सभी 20 हजार 629 बूथों पर सुनने वाला हरियाणा पहला राज्य बना है। बड़ी बात यह है कि सभी बूथों पर हुए कार्यक्रमों की फोटो सरल पोर्टल पर अपलोड़ भी कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने इसका श्रेय कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और परिश्रम को दिया है।  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया और संगठन मंत्री ने भी मन की बात कार्यक्रम को सभी बूथों पर सुनने के लिए कार्यकर्ताओं की प्रशंसा कर चुके हैं।
मंगलवार को पंचकूला के प्रदेश कार्यालय पंचकमल में पंचकूला के जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस विषय की जानकारी दी। उन्होंने खुशी जताई कि हरियाणा के कार्यकर्ताओं ने सभी 20 हजार 629 बूथों पर मन की बात कार्यक्रम को आम नागरिकों के बीच बैठकर सुना। आज की बैठक में श्री बड़ौली ने संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और वर्तमान में चल रहे अभियानों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं का सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ नॉनस्टॉप कार्य करते रहने का आह्वान किया। इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अजय मित्तल, कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, जिला प्रभारी रवि बतान सहित जिले के सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि नायब सरकार ऐसी पहली सरकार है जिसने सीईटी की परीक्षा के लिए अच्छी व्यवस्था के साथ-साथ परीक्षार्थियों को घर से परीक्षा केंद्र और परीक्षा केंद्र से घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की। श्री बड़ौली ने परीक्षार्थियों के लिए खान-पान और रहने की व्यवस्था करने के लिए सामाजिक संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया।
श्री बड़ौली ने कहा कि सीएम सैनी के आह्वान पर लोगों ने बड़ा दिल दिखाया और सीईटी की परीक्षा के दौरान कहीं भी जाम नहीं लगा। पुलिस प्रशासन के व्यवहार से परीक्षार्थी और उनके अभिभावक खुश नजर आए। प्रदेश में ऐसा पहली बार ऐसा हुआ कि लोगों ने खुले दिल से पुलिस की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह सब नायब सरकार की पारदर्शी नीतियों और सुशासन के कारण ही संभव हो पाया है।
एक सवाल पर बोलते हुए श्री बड़ौली ने कहा कि आतंकियों का खात्मा करने के लिए चलाए गए ऑप्रेशन सिंदूर और ऑप्रेशन महादेव पर देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संसद में विस्तार से अपनी बात रख  चुके हैं। हमारी सेना ने ऑप्रेशन महादेव चलाकर उन तीन आतंकवादियों को ढेर किया जिन्होंने पहलगाम में हिंसा की थी।
कांग्रेस को घेरते हुए मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस शासन के समय आतंकवादी घटनाएं होती थी तो कांग्रेस सरकार पाकिस्तान से सिर्फ शिकायत दर्ज कराकर शांत हो जाती थी। श्री बड़ौली ने कहा कि अब देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सशक्त और मजबूत सरकार है। अब आतंकवादी घटनाओं पर सरकार शिकायत दर्ज नहीं कराती, बल्कि कड़ा एक्शन लेती है।  
श्री बड़ौली ने कहा कि आज जम्मू कश्मीर में शांति का माहौल है, पत्थर बाज गैंग का खात्मा हो गया है। जम्मू कश्मीर में तेज गति से विकास के कार्य हो रहे हैं। प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश प्रभारी रवि बतान, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, विधायक शक्ति रानी शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी नवीन गर्ग, चेयरमैन कृष्ण लांबा, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं हांसी के प्रभारी दीपक शर्मा मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?