Home Chandigarh जन्म दिवस पर मातृभूमि पर अपार स्नेह और आशीर्वाद मिला है :- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

जन्म दिवस पर मातृभूमि पर अपार स्नेह और आशीर्वाद मिला है :- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

by ND HINDUSTAN
0 comment

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, बड़े भाई बृजभूषण बंसल समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी जन्म दिन की बधाई और किया भव्य स्वागत

जनता से किए एक-एक वायदे को पूरा करेगी दिल्ली सरकार : रेखा गुप्ता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा भी रहे मौजूद

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपना जन्मदिन शनिवार को अपनी मातृभूमि हरियाणा में मनाया। इसी कड़ी में श्रीमती गुप्ता रोहतक सुभाष नगर स्थित भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल के निवास पर पहुंची। सीएम रेखा गुप्ता के पहुंचने पर प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल और उनके बड़े भाई ब्रजभूषण बंसल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रीमती गुप्ता को जन्म दिन की शुभकामनाएं दी और भव्य स्वागत किया। रेखा गुप्ता ने इस मौके पर एक पेड़ मां के नाम मुहिम के तहत पौधारोपण भी किया और केक काटा। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बडौली, संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, रेणू डाबला मौजूद रहे।
मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि निश्चित रूप से आज का यह दिन मेरे लिए उत्सव की तरह है। उन्होंने कहा कि वह अपना जन्मदिन अपनी मातृभूमि पर परिवार के साथ मना रही है। उन्होंने कहा कि आज उन्हें हरियाणा में जन्म दिवस के अवसर पर अपार स्नेह व आशीर्वाद मिला है। उन्होंने कहा कि इससे बढक़र और खुशी क्या होगी कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनकी मातृभूमि जुलाना विधानसभा क्षेत्र के लिए डेढ़ सौ करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की घोषणा की है। मीडिया के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जनता से जो वायदे किए गए हैं उन्हें दिल्ली सरकार पूरा कर रही है।
भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को उनके जन्म दिवस पर शुभकामनाएं दी और कहा कि इस विशेष दिन पर हम सब आपको खुशियों, सफलताओं और प्यार से भरे एक साल की कामना करते हैं। आपको जीवन में नए अवसर, नए अनुभव, और नए लक्ष्य मिलें।
प्रभारी सतेंद्र परमार, भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी शमशेर खरक, प्रसिद्ध उद्योगपति राजेंद्र बंसल, सुभाष बंसल, नरेश बंसल, संतोष बंसल, आशीष बंसल, अतुल बंसल, सुमित बंसल, नितिन बंसल, मिर्नल बंसल, विजय बंसल, सुरेश बंसल, जिला उपाध्यक्ष नवीन ढुल, जिला महामंत्री अभिनंदन शर्मा व नितिन जैन, जिला कोषाध्यक्ष अमित बंसल, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, राज शर्मा, सुपवा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अमित आर्य, सुपवा की कुलसचिव डॉ. गुंजन मलिक, पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप जैन, गुलशन भाटिया सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?