Home Karnal news स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ के उद्घोष से गूंजी कर्ण नगरी, दर्जन स्कूलों के हजार से अधिक बच्चे निकले सडक़ों पर

स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ के उद्घोष से गूंजी कर्ण नगरी, दर्जन स्कूलों के हजार से अधिक बच्चे निकले सडक़ों पर

by ND HINDUSTAN
0 comment

भारत छोड़ो आंदोलन की  याद में बच्चों ने कहा: विदेशी कंपनियों का वायकाट करो

स्वदेशी जागरण मंच ने जोड़ा स्वदेशी सुरक्षा स्वाबलंवन अभियान से हजारों बच्चों और लाखों नागरिकों को

बाजारों में पत्रक और स्वदेशी सामान की सूची वितरित की, जिले भर में दिखाई दिया अभूतपूर्व उत्साह

एनडी हिन्दुस्तान

करनाल। भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ को लेकर करनाल में दर्जन से अधिक स्कूलों के सैकड़ों विद्यार्थी हाथों में पोस्टर, बैनर, तिरंगा  लेकर सडक़ों पर निकले। जिले भर में स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ तथा विदेशी कंपनियां भारत छोड़ो का  सैकड़ों बच्चों ने उद्घोष किया। समूचा शहर स्वदेशी मय हो उठा।  यह कार्यक्रम स्वदेशी जागरण मंच द्वारा चलाए चलाए जा रहे स्वदेशी सुरक्षा स्वाबलंम्बन अभियान के तहत किया गया। बच्चों और शहर के लोगों में अभूतपूर्व उत्साह दिखाया। जिस मार्ग से भी बच्चे गुजरे वहां लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।  के मुख्य कार्यक्रम एसडी बाल मंदिर सीनियर सैकेंडरी स्कूल रामनगर में आयोजित किया गया। यहां पर पांच सौ से अधिक बच्चों ने मार्च निकाला। उनके हाथों में तख्तियां थीं। जिन पर नारे लिखे हुए थे। मार्च करते बच्चे रामनगर, प्रेम नगर के बाजारों से होकर गुजरी। मार्च में सुंदर झांकी भी शामिल की गई। इस मार्च स्वाबलंबी भारत अभियान के प्रांत संरक्षक विजय सेतिया, जिला संरक्षक सरदार गुरुबख्श ंिसह मनचंदा ,प्रीती कुकरेजा, सरोज चावला शामिल हुई। उन्होंने बच्चों को स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलवाया। कार्यक्रम का संचालन प्रिंसीपल दिनेश डीमरी ने किया। इस अवसर पर मीना शर्मा दीप्ति मुंजाल, कुसुम अरोड़ा अंजतली, दीप्ति मुंजाल, सुरेंद्र अश्वनी, कोमल सैनी सहित अन्य अध्यापक और अध्यापिका मौजूद थीं। इस अवसर पर बाजार में स्वदेशी पत्रक तथा स्व्देशी बस्तुओं की सूची वितरित की। जगह जगह यात्रा केा स्वागत किया गया। इस प्रकार के कार्यक्रम राजकीय कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल रेलवे रोड करनाल में हुआ। यहां पर स्वदेशी जगारण मंच के सुरेश पुरी, सुदर्शन रहेजा, पूनम पांचाल भजन लाल, रीति कश्यप ने छात्राओं को संकल्प दिलवाया। छात्राओं ने आसपास के एरिया में मार्च निकाला। प्राचार्य महेंद्र जी ने कार्यक्रम का संचालन किया। एसडी आदर्श पब्लिक स्कूल में हुए कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय प्रतिनिधि सतीश चावला, सतीश  कुकरेजा, आर.के शर्मा ने विद्याथियों ने मार्च निकाला। इसके बाद बच्चों ने कुंजपुरा रोड , कर्ण गेट सब्जी मंडी चौक में मार्च निकाला। जेनेसिस स्कूल सैक्टर आठ के बच्चों ने सैक्टर आठ और सात में मार्च निकाला। इस में जगदीश छावड़ा, प्रेम शांडिल्य, इंद्र खुराना, शामिलन हुए। उन्होंने बच्चों को स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलवाया। आर डब्ल्यू ए के संजीब बजाज, इंद्र खुराना, परमानंद खुराना, अनीता जी ने बच्चों का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया। सेंट कबीर स्कूल में भी कार्यक्रम हुआ। यहां पर सेवा भारती के प्रांत कोषाध्यक्ष सुरेंद्र गोयल, मीनू चावला, अशेक दुआ,भूषण गोयल,नीतू चुटानी, ने बच्चों को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलवाई। राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शेखुपुरा सुहाना  के साढ़े चार सौ से अधिक बच्चों ने मार्च निकाला। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के दुली चंद तथाअन्य अध्यापकों ने बच्चों को स्व्देशसी अपनाने की शपथ दिलवाई।  गीता विद्या निकेतन चौरा घरौंडा  में अढ़ई सौ बच्चों को स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी डा. के के चावला, महिला प्रांत प्रमुख डा. श्रुति काम्बोज ने बच्चों को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलवाई।  प्राचार्य अनिल राणा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इसके अलावा नीलोखेड़ी तरावड़ी असंध, इंद्री में भी कार्यक्रम किए गए। यहां उल्लेखनीय है कि देश भर में इस अभियान का आगाज 12 जून को दिल्ली से किया गया था। पिछले माह में करनाल से प्रांतव्यापी अभियान का आगाज किया गया। 21 अगस्त से 21 सितंबर तक उाद्यमिता विकास सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?