Home Kurukshetra News बिजनेस व नौकरी में सफलता के लिए एआई के इस्तेमाल की नॉलेज जरूरी: शशि गुप्ता

बिजनेस व नौकरी में सफलता के लिए एआई के इस्तेमाल की नॉलेज जरूरी: शशि गुप्ता

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग की ओर से प्रोडिक्टिविटी ऑन एआई विषय पर एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। जिसमें एक सोच नई सोच संस्था के फाउंडर शशि गुप्ता मुख्य वक्ता रहे। कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ सुरिंद्र कौर व कंप्यूटर साइंस विभाग अध्यक्ष मनिका सेठी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

शशि गुप्ता ने कहा कि टेक्नोलॉजी और इंटरनेट के युग में नौकरी व बिजनेस में सफलता प्राप्त करने के लिए आर्टिफिशियन इंटेलीजेंस का इस्तेमाल करना आना जरूरी है। प्रोजेक्ट को-ओडिनेटर ने बताया कि कॉलेज की 59 छात्राओं को यूनिसेफ इंडिया के सहयोग से डिजिटल प्रोडिक्टिविटी विद एआई का निःशुल्क कोर्स करवाया गया। इस दौरान छात्राओं को इंट्रोडक्शन टू एआई एंड चैटजिपिटी, एमएस वर्ड, एमएस पावर प्वाइंट और एमएस एक्सल के लिए चैटजिपिटी का इस्तेमाल करना सीखा। साथ ही एआई स्पीट टू टेक्स डिकटेशन और ट्रांसलेक्टर और एआई ट्रांसलेट स्लाइड, एआई लर्निंग टूल का प्रयोग सीखा। छात्राओं को ऑन लाइन सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया। इस प्रकार के कोर्सिज से युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान होते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुषमा शर्मा, डॉ रिचा ग्रोवर, सोनल, रिया, अर्शी, सपना व नेहा ने सहयोग दिया।  

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?