Home Chandigarh सरकारी स्कूलों को ब्रांड के रूप में किया जा रहा है विकसित: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा

सरकारी स्कूलों को ब्रांड के रूप में किया जा रहा है विकसित: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा

by ND HINDUSTAN
0 comment

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए शिक्षित युवा पीढ़ी का अहम योगदान

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़। प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि बच्चों का शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास भी जरूरी है। शिक्षा से मानव का विकास होता हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए शिक्षित युवा पीढ़ी का अहम योगदान हैं।

शिक्षा मंत्री ढांडा शुक्रवार को भिवानी के प्रेमनगर स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम कदम उठा रही है। सरकारी स्कूलों को ब्रांड के रूप में विकसित किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने घोषणा कि गांव प्रेमनगर के सरकारी विद्यालय में छात्र संख्या का नार्म पूरा होने पर स्कूल को 12 वीं कक्षा तक अपग्रेड किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने गांव प्रेमनगर में भव्य चौपाल का निर्माण करवाने की भी घोषणा की। उन्होंने पंचकूला व पानीपत जिले के सरकारी स्कूलों का उदाहरण देते हुए कहा कि इन स्कूलों में दाखिलें के लिए बच्चों की कतार लगी रहती है। उन्होंने अध्यापकों से आह्वान करते हुए कहा कि वे भी घर-घर जाकर अभिभावकों को गांरटी दे कि वे सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों से बेहतर शिक्षा देंगे। मेधावी छात्रों के लिए नेट व जेई आदि परीक्षाओं के लिए कोचिंग कक्षाए भी लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकारी स्कूलों का परिणाम प्राईवेट स्कूलों से बेहतर आया है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?