Home Kurukshetra News सैनिकों के लिए रक्षा सूत्र ले रवाना हुए सेवा भारती कुरुक्षेत्र के कार्यकर्ता

सैनिकों के लिए रक्षा सूत्र ले रवाना हुए सेवा भारती कुरुक्षेत्र के कार्यकर्ता

by ND HINDUSTAN
0 comment

कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से रवाना हुए सेवा भारती के कार्यकर्ता

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। रक्षाबंधन के पावन त्यौहार पर सेवा भारती के कार्यकर्ताओं को फूल माला पहना कर वाघा बॉर्डर पर तैनात सैनिकों को बहनों का प्यार राखियों के रूप में लेकर सेवा भारती के जिला अध्यक्ष कृष्ण चंद रंगा व नगर अध्यक्ष राजेश इंटरनेशनल ने कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से रवाना किया। सेवा भारती की प्रशिक्षित बहनों व वात्सल्य वाटिका कुरुक्षेत्र की बच्चियों द्वारा गौमय संकल्पित रक्षा सूत्र का निर्माण किया गया। निर्मित राखियों को लेकर आज सेवा भारती के वरिष्ठ कार्यकर्ता हरि सिंह व स्वावलंबी यात्रा के संयोजक तरुण जैन पश्चिम एक्सप्रेस से बाघा बॉर्डर के लिए रवाना हुए। हरि सिंह ने कहा है मेरे लिए बड़े गौरव की बात है कि आज मैं सेवा भारती की तरफ से सीमा पर तैनात भारत माता के सपूत सैनिकों के लिए राखियां ले जाने का मौका मिला। सेवा भारती द्वारा पिछले काफी समय से वात्सल्य वाटिका में स्वामी हरि ओम दास परिवर्जक के सानिध्य में संकल्पित रक्षा सूत्रों का निर्माण वात्सल्य वाटिका प्रशिक्षित बच्चियों के द्वारा में किया जा रहा था। इसका प्रशिक्षण तरुण जैन, आशीष नागपुर व श्रुति द्वारा दिया गया। वात्सल्य वाटिका द्वारा सेवा भारती के सहयोग से 21 हजार राखियां बनाने का संकल्प लिया गया था। उसी संकल्प के साथ आज देश की रक्षा में अपने परिवारों से दूर सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए राखी भेजी गई। सेवा भारती द्वारा हर वर्ष सीमा पर तैनात वीर सैनिकों के लिए सेवा भारती के संस्कार केंद्र के बच्चों एवं बहनों के द्वारा निर्मित राखियां भेजी जाती है। नगर अध्यक्ष राजेश सिंगला ने बताया कि इस कार्य के माध्यम से ना केवल बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रशिक्षण दिया गया अपितु युवा को देश भक्ति से जोड़ने का कार्य भी किया गया। कुरुक्षेत्र जंक्शन स्टेशन पर सेवा भारती के कार्यकर्ताओं व वहां पर मौजूद यात्रियों द्वारा भारत माता के जयकारे लगाए गए।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?