Home Kurukshetra News इंडस्ट्रियल विजिट के जरिए रोजगार के अवसरों से रूबरू हुई छात्राएं

इंडस्ट्रियल विजिट के जरिए रोजगार के अवसरों से रूबरू हुई छात्राएं

by ND HINDUSTAN
0 comment

एन डी हिंदुस्तान

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज की इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल व जनसंचार विभाग की ओर से छात्राओं के लिए इंडस्ट्रियल विजिट का आयोजन किया। गीता एडवरटाइजिंग एजेंसी पर छात्राओं को विज्ञापन तैयार करने व समाचार पत्रों में प्रकाशित करवाने की प्रक्रिया को समझाया गया। वहीं सांझा रेडियो पर रेडियो कार्यक्रम निर्माण व ऑन एयर प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम का आयोजन कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ सुरिंद्र कौर व आईसीसी कनवीनर विवेक के मार्गदर्शन में किया गया। 
जनसंचार विभाग अध्यक्ष परमेश कुमार ने बताया कि विज्ञापन के क्षेत्र में करियर की अपार संभावनाएं है। हर रोज मैगजिन व समाचार पत्रों में विभिन्न व्यावसायों व प्रोडक्ट से संबंधित लाखों रूपये के विज्ञापन प्रकाशित होते है। प्रकाशन से पूर्व विज्ञापन को एकत्रिकरण व डिजाइनिंग की प्रक्रिया होती है। कोरल ड्रा, क्वार्क व फोटोशॉप सीखकर छात्राएं विज्ञापन डिजाइनिंग के क्षेत्र में करियर बना सकती है।  बेहतर ढंग से डिजाइन किया गया विज्ञापन किसी भी व्यक्ति या प्रोडक्ट की प्रसिद्धि प्रदान कर सकता है। एजेंसी संचालक विजय व हरिओम ने विज्ञापन से संबंधित विस्तार से जानकारी दी। 

सांझा रेडियो पर छात्राओं को बताया गया कि रेडियो में क्रिएटिविटी बहुत मायने रखती है। हर रोज श्रोताओं को नई चीजों से अवगत कराया जाता है। जिसके लिए क्रिएटिव होना बेहद जरूरी है। रेडियो में आरजे, आवाज के जरिए ही लोगों को बांधे रखता है।  
जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम रेडियो के जरिए शुरू किया है, तब से रेडियो की लोकप्रियता दिन दुगनी रात चौगुनी उन्नति कर रही है। रेडियो को संचार का सबसे सशक्त, सस्ता व सुलभ माध्यम माना जाता है। करोडों लोगों तक रेडियो की पहुंच है। रेडियो के जरिए मीलों की दूरों को चंद सेकिंडों में तय किया जा सकता है।

रेडियो में रोजगार की अपार संभावनाएं है। फिलहाल देश में 450 सामुदायिक रेडियो स्टेशन संचालित है। जल्द ही देश के 284 शहरों में 808 रेडियो स्टेशन शुरू किए जाएंगे। जिससे हजारों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे। सांझा रेडियो संचालक मनमोहन सिंह, स्टेशन डायरेक्टर तनू, आरजे रंजीत कौर, रमनप्रीत कौर, अनमोल, वातिश, रेडियो दोस्त सुंदर मोहन ने विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ममता थापर व नेहा ने सहयोग दिया। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?