Home Kurukshetra News हरियाणा की बेटियां लाल चौक पर पंद्रह अगस्त को तिरंगा फहरा कर आजादी का पर्व मनाएंगी

हरियाणा की बेटियां लाल चौक पर पंद्रह अगस्त को तिरंगा फहरा कर आजादी का पर्व मनाएंगी

by ND HINDUSTAN
0 comment

चार दशक पहले नरेंद्र मोदी की अगुवाई में विद्यार्थियों ने तिरंगा फहराया था

रोहतक से शुरू होकर तिरंगा यात्रा हरियाणा पंजाब जम्मू होते हुए श्रीनगर पहुंचेगी

एनडी हिन्दुस्तान
करनाल
। इतिहास एक बार फिर से दोहराया जाएगा। चालीस साल पहले मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्तओं ने काश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया था। चालीस साल बाद हरियाणा की सवा सौ बेटियां स्वाधीनता दिवस पर लाल चौक पर तिरंगा फहरा कर देश के दुश्मनों को चुनौति देंगी। पहलगांव के घटनाक्रम और आपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला अवसर होगा जब कि भारत की बेटियां लाल चौक पर तिरंगा फहराकर पाकिस्तान को चुनौति देंगी। इस अभियान को नाम दिया है तिरंगा यात्रा। देश भक्ति और अखंड भारत राष्ट्र प्रेम को समर्पित पत्रकार संगठन इंडिया मीडिया सैंटर के छात्र संगठन द्वारा आपरेशन तिरंगा यात्रा निकाल रहा हैं। इस यात्रा का आगाज हरियाणा के रोहतक जिले से प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने किया। इस यात्रा में 120 बेटियां चल रही हैं। इस यात्रा का संयोजन आई एम सी के महासचिव नरेंद्र सिंह कर रहे ळैं। यात्रा 10 अगस्त से शुरू होकर रोहतक, सोनीपत, करनाल कुरुक्षेत्र यमुनानगर पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ पहुंची। यहां से मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने इस यात्रा का श्रीनगर के लिए रवाना किया। यात्रा पंद्रह अगस्त को पंजाब के रास्ते जम्मू होते हुए श्री नगर पहुंचेगी। यहां पर जम्मू काश्मीर और हरियाणा की बेटियां लाल चौक पर स्वाधीनता दिवस मनाते हुए तिररंगा फहराएंगी। उल्लेखनीय है कि चार दशक पहले मुरलीमनोहर जोशी के संयोजन में अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद की टीक नरेंद्र मोदी की अगुवाई में लाल चौक पहुंची थी। वहां नरेंद्र मोदी ने तिरंगा फहराया था। इस यात्रा के सयंाजक नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह समूचे देश के साथ काश्मीर के लोगों के प्रति एकजुटता दिखाना चाहते हैं। उन्होंने इससे पहले बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ शहीद सम्मान यात्रा सहित कई यात्राएं निकाली हैं। इसके अलावा हरियाणा के पत्रकारिता से जुडे विद्यार्थियों को काश्मीर लेकर गए उसके बाद काश्मीर के विद्यार्थी हरियाणा आए। युवाओं का आपस में भाई चारा बढ़ा। हरियाणा की बेटियां श्रीनगर जाकर शांति और आखंडता का पैगाम देंगी। साथ ही नापाक पाकिस्तान को कड़ा संदेश देंगी कि जम्मू काश्मीर के साथ समूूचा भारत खड़ा हैं। यह भारत का अंग हैं। और रहेगा। इस यात्रा में शामिल बेटियों ने एक अच्छा संदेश दिया हैं। जिस जिले से जातीह ैं वहां पर सडक़ों पर निकल कर अखंडता और देश भक्ति का संदेश देती हैं। प्रधानमंत्री मोदी के साथ मिल कर यह बेटियां लोगों को एकजुट रहने का संदेश दे रही है। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?