Home Kurukshetra News कांग्रेस भवन में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मेवा सिंह ने किया ध्वजारोहण

कांग्रेस भवन में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मेवा सिंह ने किया ध्वजारोहण

by ND HINDUSTAN
0 comment

नेहरू के नेतृत्व में देश ने की अभूतपूर्व तरक्की : मेवा सिंह

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। कांग्रेस भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मेवा सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इससे पहले जिलाध्यक्ष मेवा सिंह ने शहीदों को नमन किया।

मेवा सिंह ने कहा कि आज शहीदों की बदौलत ही हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। स्वतंत्रता आंदोलन में अनेक लोगों अपनी आहुति दी। इसमें अनेक स्वतंत्रता सेनानी गुमनाम है और इतिहास में उनका नाम तक नहीं है। स्वतंत्रता के बाद देश में पंडित जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में पहली सरकार बनी। उनके नीतियों के चलते देश ने चंहुमुखी प्रगति की। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने मजबूत संविधान दिया।

उन्होंने कहा कि इस संविधान में सबको समान अधिकार दिए गए। आज कुछ ताकतें इस संविधान को तहस-नहस करने की कोशिश कर रही है, लेकिन देश की जनता बाबा साहेब द्वारा दिए गए संविधान के ढांचे को किसी भी कीमत पर तहस-नहस नहीं होने देगी। देश के संविधान को तोड़ने वाली ताकतों का मुकाबला करना होगा।

मेवा सिंह ने कहा कि देश कानून और संविधान के अनुसार चलता है, लेकिन कुछ ताकतें इस ढांचे को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस देश की जनता को साथ लेकर संविधान की रक्षा करने से पीछे नही हटेगी। इस अवसर पर पिहोवा के विधायक मनदीप चट्ठा, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, युवा कांग्रेस नेता हिमांशु अरोड़ा, जिप सदस्य कंवरपाल काला, युवा कांग्रेस के जिला प्रधान कुलदीप ढिल्लो हथीरा, युवा कांग्रेस के हलका प्रधान कुलदीप सैनी सुंदरपुर, नगर पार्षद मनु जैन, पार्षद प्रिंस, जयपाल पांचाल, मेहर सिंह रामगढ़, दीनानाथ अरोड़ा एडवोकेट, चंद्रभान वाल्मीकि, ओमपाल कश्यप, पवन सैनी, निशी गुप्ता सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?