Home Karnal news विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना: डी ई ओ सुदेश ठुकराल

विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना: डी ई ओ सुदेश ठुकराल

by ND HINDUSTAN
0 comment

 जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में जिले के 84 विद्यालयों के 322 विद्यार्थियों ने लिया भाग

एनडी हिन्दुस्तान

करनाल। जिला शिक्षा विभाग द्वारा हरियाणा राज्य विज्ञान एवं नवाचार प्रौद्योगिकी परिषद पंचकूला के तत्वाधान तथा जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल के मार्गदर्शन में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय सेक्टर 13 में जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यालय मुखिया सपना पुरी ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा ने बताया कि इस जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में तीन विद्याओं पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन, व्याख्यान में, अंतरिक्ष विज्ञान अनुसंधान एवं खोज, अंतरिक्ष तकनीकी व नवाचार, अंतरिक्ष और पर्यावरण, अंतरिक्ष और समाज और अंतरिक्ष खोज विषयों पर जिले के कुल 84 प्राइवेट एवं सरकारी स्कूलों के कुल 322 विद्यार्थियों ने भाग लिया। पोस्टर मेकिंग एवं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को पांच हजार रुपये, द्वितीय को तीन हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को दो हजार रुपये का ईनाम दिया जाएगा। विज्ञान व्याख्यान में केवल प्रथम स्थान करने वाले को पांच हजार रूपये की ईनाम राशि दी जाएगी।
जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा मिलता है। जज की भूमिका में निबंध लेखन में मीनाक्षी, रिम्पल, हरीश मोहन ने पोस्टर मेकिंग में वीरेन्द्र, कर्मवीर, पूजा ने व्याख्यान में शाहिद, विक्रम हांडा दीपिका, मीनाक्षी, संजय कुमार रहे। इस अवसर पर जिला गणित विशेषज्ञ सुमित मान, दलीप सिंह, रेनू सांगवान, अंजू लाठर, संतोष, अनिल सैनी, एबीआरसी पूजा, विनोद, मीना संदीप कुमार,आदि ने भाग लिया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?