एनडी हिन्दुस्तान
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार जियोफिजिक्स विभाग के प्रोफेसर दिनेश कुमार ने डीन फैकल्टी ऑफ सांइसिज का कार्यभार विधिवत् रूप से संभाला। इस अवसर पर निवर्तमान डीन प्रो. संजीव अरोड़ा ने प्रो. दिनेश कुमार को कार्यभार सौंपा। यह जानकारी लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने दी।
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही प्रो. दिनेश कुमार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कोर्ट तथा एकेडमिक काउंसिल के सदस्य भी होंगे। इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. ए. आर. चौधरी, प्रो. संजीव अरोड़ा, प्रो. जी. पी. दुबे, प्रो. विनोद कुमार, डॉ. नरेश, डॉ. आर. बी. एस. यादव, डॉ. मनीषा संधू, डॉ. सोहन लाल और डॉ. अतुल उपस्थित थे।