एनडी हिंदुस्तान/ दीपक शर्मा
चंडीगढ़।हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।चीफ़ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी आदेश पर हरियाणा के 20 IAS अधिकारियों और एक HCS अधिकारियों का तबादला किया गया है।
इनमें IAS डॉ राजा शेखर को ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट का एडिशनल चीफ़ सेक्रेटरी लगाया गया है,IAS जी अनुपमा को सिटीज़न रिसोर्सेज़ इंफॉर्मेशन डिपार्टमेंट का एडिशनल चीफ़ सेक्रेटरी लगाया गया है,IAS टीएल सत्यप्रकाश को वुमन एंड चाइल्ड डिपार्टमेंट का कमिश्नर सेक्रेटरी लगाया गया है।फतेहाबाद की डिप्टी कमिश्नर मंदीप कौर का तबादला किया है।
डॉ विवेक भारती फ़तेहाबाद के नए डिप्टी कमिश्नर होंगे। वहीं IAS मनीष नागपाल को चरखी दादरी का डिप्टी कमिश्नर लगाया गया है, IAS सतपाल शर्मा को पंचकूला का डिप्टी कमिश्नर लगाया गया है।