Home Kurukshetra News पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश विश्व को दे रहे है शांति का संदेश:तोखन साहू

पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश विश्व को दे रहे है शांति का संदेश:तोखन साहू

by ND HINDUSTAN
0 comment

पावन धरा कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में स्नान कर कमा सकते है पुण्य की प्राप्ति

केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया कुरुक्षेत्र के तीर्थ और धार्मिक स्थलों का अवलोकन

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। केन्द्रीय आवास एवं शहरी मामले राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश विश्व भर को शांति का संदेश दे रहे है। इस पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक है। इन उपदेशों का अनुसरण करके मनुष्य अपने जीवन को धन्य बना सकता है।
केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू वीरवार को देर सायं बातचीत कर रहे थे। केन्द्रीय राज्य मंत्री का पिपली पैराकिट पहुंचने पर जिला नगर आयुक्त अमन कुमार ने स्वागत किया और केन्द्रीय राज्यमंत्री ने पिपली पैराकिट में अधिकारियों से बातचीत कर केन्द्रीय सरकार की योजनाओं के बारे में फीडबैक ली। इसके उपरांत केन्द्रीय राज्य मंत्री ने भद्रकाली मंदिर में माथा टेका और पीठाधीश्वर पंडित सतपाल शर्मा ने मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना करवाई।
केन्द्रीय राज्यमंत्री ने भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद ब्रह्मसरोवर और गीता स्थली ज्योतिसर का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर हजारों वर्ष पूर्व भगवान श्री कृष्ण ने गीता के उपदेश देकर कर्म करने का संदेश दिया। यह सौभाग्य है कि आज उसी पावन धरा कुरुक्षेत्र को देखने का अवसर मिला है। इस पावन धरा पर देश के हर नागरिक को पहुंच कर पवित्र ग्रंथ गीता स्थली के स्थल को देखना चाहिए और उपदेशों को अपने जीवन में धारण करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस पावन धरा के ब्रह्मसरोवर, बाण गंगा और ज्योतिसर जैसे तीर्थों में स्नान करके पुण्य की प्राप्ति की जा सकती है। इस पावन धरा पर पूरे देश के नागरिकों की खुशहाली और तरक्की के लिए कामना करने आए है। इस पावन धरा से पवित्र ग्रंथ गीता का ज्ञान लेकर हर व्यक्ति को अपने जीवन को धन्य बनाना चाहिए इस पवित्र धरा को पर्यटन और सांस्कृतिक दृष्टि से सरकार विकसित करने का काम कर रही है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?