Home haryana वरिष्ठ नागरिक अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए नियमित रूप से करवाए चेकअप :- जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरजा कुलवंत कलसन

वरिष्ठ नागरिक अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए नियमित रूप से करवाए चेकअप :- जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरजा कुलवंत कलसन

by ND HINDUSTAN
0 comment

वरिष्ठ नागरिकों को वितरित की गई हेल्थ किट  

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित

प्राधिकरण ने 25 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य किया पूरा

एनडी हिन्दुस्तान

रोहतक। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के आदेश अनुसार सम्मान से जीवन अधिकार से रक्षा कैंपेन के अंतर्गत स्थानीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में रोटरी क्लब के सहयोग से वरिष्ठ नागरिकों को मुख्य न्याय दंडाधिकारी नीरजा कुलवंत कलसन के मार्गदर्शन में हेल्थ किट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को बीपी मशीन, शुगर ऑक्सीमीटर मशीन वितरित किए गए।
नीरजा कुलवंत कलसन ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। समय-समय पर हेल्थ चेकअप करवाते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान की जाती है, जिसके लिए आप 15100 नंबर पर फोन करके यह प्राप्त कर सकते हैं तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में आकर भी कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
न्यायाधीश नीरजा कुलवंत कलसन द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में पौधा रोपण का कार्यक्रम भी किया गया। इसी के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 25000 पौधे लगाने का मिशन भी पूरा हुआ। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. तरन्नुम खान, रोटी क्लब के प्रेसिडेंट डॉ. सरदारी लाल वर्मा, डॉ. सुनील मुंजाल, डॉ. अमित गोयल, डीआर आरके चौधरी, डॉ. अमित नागपाल, एसएचडीएस बधवार, एसएच हनीश मोहिंद्र, डॉ. जे.पी.अरोड़ा सहित कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?