Home Chandigarh कांग्रेस ने लोकतंत्र का कभी सम्मान नहीं किया : मोहन लाल बड़ौली

कांग्रेस ने लोकतंत्र का कभी सम्मान नहीं किया : मोहन लाल बड़ौली

by ND HINDUSTAN
0 comment

कांग्रेस झूठ और लोगों को भ्रमित करने वाली राजनीति करती रहती है : बड़ौली

जनता में हंसी का पात्र बन रहे हैं राहुल गांधी : बड़ौली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने पंचकूला में माता के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने सोमवार को पंचकूला में सह परिवार माता मनसा देवी, चंडी देवी और काली माता के पावन दर्शन किए। इससे पहले उन्होंने भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर दूध और जलाभिषेक कर विधिविधान से पूजा-अर्चना की। श्री बड़ौली ने बाबा भोलेनाथ और मां भगवती से प्रदेश की खुशहाली और कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने पूजा-अर्चना के बाद कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र का कभी सम्मान नहीं किया। हरियाणा में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष तक नहीं चुन सकी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग जातिवाद, क्षेत्रवाद और परिवारवाद की राजनीति करते हैं।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि 2014 में भाजपा की सरकार बनने के बाद हरियाणा में कानून व्यवस्था बेहतर है। हरियाणा की नायब सरकार अच्छा काम काम कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकसित राज्य बनने की ओर अग्रसर है। हरियाणा का हर वर्ग केंद्र की मोदी और प्रदेश की नायब सरकार की योजनाओं से खुश है। भाजपा सरकार अंत्योदय की भावना से काम कर रही है और हर पात्र व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि धरना, प्रदर्शन और सड़कों को रोकना कांग्रेस की राजनीति का हिस्सा है, जनहित के मुद्दों से कांग्रेस पार्टी का कोई मतलब नहीं होता। देश और प्रदेश की जनता जानती है कि कांग्रेस झूठ और लोगों को भ्रमित करने वाली राजनीति करती रहती है, इसलिए जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों का विश्वास खो चुकी है।
श्री बड़ौली ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं के वोट चोरी के आरोप खोखले हैं इनमें कोई दम नहीं है। कांग्रेस के लोग हार का ठीकरा पहले ईवीएम पर फोड़ते थे और अब वोट चोरी का झूठ फैला रहे हैं। वोट चोरी का बेतुका सवाल उठाकर राहुल गांधी और कांग्रेस के नेता जनता में हंसी का पात्र बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल झूठ और नकारात्मकता फैलाने में जुटा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति में विश्वास रखती है। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ हम हर वर्ग के नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकसित हो रहा है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?