शहर को स्वच्छ बनाने के लिए गठित की 21 सदस्यीय कमेटी
शहर के एक नंबर वार्ड से आज शुरु होगा स्वच्छता अभियान
पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने ली अधिकारियों की बैठक
एनडी हिन्दुस्तान
कुरुक्षेत्र। हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिए एक एक नागरिक को सकंल्प करना होगा। इस सकंल्प को पूरा करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने घर से ही स्वच्छता शुरु करनी होगी। जब प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छता के यज्ञ में अपनी आहूति डालेगा तो निश्चित ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सपने का साकार बनाया जा सकेगा।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा सोमवार को सर्किट हाउस में स्वच्छता अभियान को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने जिला नगर आयुक्त अमन कुमार, नगर पार्षदों के साथ साथ अधिकारियों से स्वच्छता को लेकर योजना पर चर्चा की और सभी से सुझाव भी लिए है। उन्होंने कहा कि सभी नगर पार्षद अपने धर व मौहल्ला से स्वच्छता अभियान का आगाज करेंगे। इस अभियान का पहला चरण मंगलवार को वार्ड नंबर एक से शुरु किया जा रहा है। इस अभियान में वार्ड के हर नागरिक को अपना सहयोग देना होगा। इसके बाद सभी 32 वार्डो में इस अभियान को चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस अभियान में सभी अपने अपने वार्ड की फोटो को प्रशासन के पास भेजना सुनिश्चित करेगा ताकि प्रत्येक फोटो पर प्रशासन एक्शन ले सके। सभी के सांझे प्रयासों से शहर को स्वच्छ बनवाया जा सकता है। इस के शहर को स्वच्छ बनाने के लिए 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी के सदस्य शहर की स्वच्छता पर निगरानी रखने के साथ साथ स्वस्छता को जन आंदोलन का स्वरुप बनाने का काम करेंगे। डीएमसी अमन कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार और उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।