एनडी हिन्दुस्तान
करनाल । जिला व सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दून इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। दून इंटरनेशनल स्कूल पहुंचने पर स्कूल के डायरेक्टर कुलजिन्द्र सिंह बाथ, स्टाफ व स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत व नृत्य की प्रस्तुति देकर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डाॅ. इरम हसन का का स्वागत किया। इसी मौके पर विद्यार्थियों ने बेटियों की पढाई संबंधित नाटक व भाषण की प्रस्तुति दी और देशभक्ति को प्रदर्शित करती आॅपरेशन सिन्दूर संबधित प्रस्तुति दी जिसे उपस्थित श्रोतागणों ने सराहा।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डाॅ. इरम हसन ने विद्यार्थियों से बातचीत की उन्हे कैम्पेन ”सम्मान से जीवन, अधिकार से रक्षा“ के बारे जानकारी दी और अपने माता पिता, गुरूजन व वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करने हेतु प्रेरित किया। इसके साथ ही सीजेएम डाॅ. इरम हसन ने विद्यार्थियों द्वारा सुभद्रा वरिष्ट नागरिक सदन मे रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के साथ बातचीत करने व नृत्य और प्रस्तुति के जरिए उनका मनोरंजन करने के कार्य की प्रशंसा की और उन्हे प्रशंसा पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया।
इसके अलावा उन्होने दून इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर, कुलजिन्द्र सिह बाथ व अध्यापिका गीतांजली और अध्यापक संगीत व सन्नी केवात को भी कैम्पेन में सहयोग करने हेतु प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पोक्सो एक्ट बारे जानकारी दी और नशा के दुष्प्रभाव बारे जागरूक किया। उन्होने उपस्थित विद्यार्थियों व स्टाफ को जीवन मे कभी भी नशा न करने हेतु प्रेरित किया।