एनडी हिन्दुस्तान
करनाल। करनाल के डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार सभी विभागाध्यक्ष अपने-अपने मुख्यालय पर उपस्थित रहेंगे और किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
डीसी उत्तम सिंह ने निर्देशों की अनुपालना में जिला करनाल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे मानसून सीजन के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए मुख्यालय पर उपस्थित रहें। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। इन निर्देशों की सख्ती से अनुपालना की जाए, अवहेलना करने पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।