Home Kurukshetra News कुवि का सांस्कृतिक महाकुंभ रत्नावली 28 अक्टूबर से शुरू

कुवि का सांस्कृतिक महाकुंभ रत्नावली 28 अक्टूबर से शुरू

by ND HINDUSTAN
0 comment

32 हरियाणवी विधाओं में हजारों कलाकार मचाएंगे धूम

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से हरियाणा के कलाकारों का महाकुंभ रत्नावली हरियाणा दिवस राज्य स्तरीय उत्सव का आयोजन 28 से 31 अक्टूबर तक किया जाएगा जिसमें 32 हरियाणवी विधाओं में प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय/कॉलेज/संस्थानों के हजारों कलाकार भाग लेंगे।
युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला बताया कि रत्नावली समारोह हरियाणा ही नहीं अपितु पूरे विश्व में अपनी पहचान रखता है। रत्नावली के माध्यम से हरियाणा की अनेक विधाओं को जन्म मिला है। रत्नावली पूरे हरियाणा के कलाकारों को मंच तो प्रदान करता ही है इसके साथ-साथ उनमें प्रतियोगिता की भावना को भी जन्म देता है। प्रो. विवेक चावला बताया कि रत्नावली समारोह इस वर्ष भी युवा कलाकारों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा। रत्नावली युवा छात्रों के लिए एक ऐसी कार्यशाला है जिसके माध्यम से अब तक हजारों युवाओं को मंच प्रदान किया जा चुका है।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि इस वर्ष भी रत्नावली समारोह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के  निर्देशानुसार अत्यंत उत्साह से मनाया जायेगा। इस रत्नावली उत्सव में जहां एक ओर हरियाणवी खान-पान का तडक़ा लगेगा वहीं पर दूसरी ओर हरियाणा की हस्तकला के अलग-अलग स्वरूप देखने को मिलेंगे।

सांस्कृतिक महाकुंभ रत्नावली में 32 प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित

लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि  इस वर्ष  32 हरियाणवी विधाओं में प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय/ कॉलेज/संस्थानों के हजारों कलाकार भाग लेंगे जिसमें वाद-विवाद प्रतियोगिता, हरियाणवी चुटकले प्रतियोगिता, हरियाणवी स्किट, हरियाणवी लोकगीत, हरियाणवी भजन, रागिनी, हरियाणवी आर्केस्ट्रा, हरियाणवी फोक इंस्ट्ररूमेंट, हरियाणवी वन एक्ट प्ले प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी इसके साथ ही प्रतिभागी आन द स्पाट पेंटिंग, पेंटिंग प्रदर्शनी, हरियाणवी फोक कांस्टयूम, हरियाणवी सोलो डांस, हरियाणवी ग्रुप डांस, ग्रुप सांग, हरियाणवी कविता, हरियाणवी पाप सांग, चौपाल, आभूषण कला प्रदर्शनी, रसिया ग्रुप डांस, हरियाणवी क्विज, शार्ट फिल्म प्रतियोगिता, हरियाणवी पगडी बंधाओं प्रतियोगिताओं, हरियाणवी रीति-रिवाज प्रतियोगिता, ड्यूट रागिनी, फॉक हेंडीक्राफ्ट, बोहिया फुलझडी, पिड्ढा, बंदरवाल व इंडी बनाओं प्रतियोगिताओं, लूर हरियाणवी ग्रुप डांस, हरियाणवी फैशन शो का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष इन प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक प्रतिभागी भाग ले सकें व महोत्सव का आयोजन बड़े स्तर पर हो इसके लिए युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?