Home Kurukshetra News ट्विनसिटी को साफ व स्वच्छ बनाने में हर शहरवासी करें सहयोग – मेयर सुमन बहमनी

ट्विनसिटी को साफ व स्वच्छ बनाने में हर शहरवासी करें सहयोग – मेयर सुमन बहमनी

by ND HINDUSTAN
0 comment

हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए मेयर ने ली अधिकारियों की बैठक

एनडी हिन्दुस्तान

यमुनानगर । हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने को लेकर मेयर सुमन बहमनी ने वीरवार को निगम अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से स्वच्छता अभियान को लेकर शहर की जा रही विभिन्न गतिविधियों, जागरूकता अभियान व अन्य कार्यकलापों की जानकारी ली। वहीं, शहर की सफाई व्यवस्था, पानी निकासी, डोर टू डोर कचरा प्रबंधन, कैल कचरा प्लांट में कचरा निस्तारण, सफाई कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी करने, संसाधन बढ़ाने समेत विभिन्न विषयों पर गहनता से चर्चा की। मेयर सुमन बहमनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस अभियान को कामयाब बनाने के लिए अधिक से अधिक शहरवासियों को स्वच्छता अभियान से जोड़े। सरकार द्वारा चलाए गए इस अभियान में सभी शहरवासियों के सहयोग से ट्विनसिटी को सुंदर, साफ व स्वच्छ बनाने का काम करें।

बैठक में सबसे पहले मेयर ने स्वच्छता अभियान को लेकर की जा रही गतिविधियों की जानकारी ली। विशेष अधिकारी (सफाई) अनिल कुमार यादव (एचसीएस) व अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने मेयर बहमनी को बताया कि अभियान के तहत शहर के सभी बाजारों, चौकों, मार्गाें व सड़कों को साफ, सुंदर व अतिक्रमण मुक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए पहले ट्विनसिटी के सभी बाजारों के दुकानदारों, सब्जी मंडी व अन्य सामाजिक संस्थाओं के साथ बैठक कर उन्हें सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने की अपील की गई है। बाजारों में डोर टू डोर जाकर अतिक्रमण न करने, सूखा व गीला कचरा अलग अलग रखने के लिए दो डस्टबिन रखने, प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने, खुले में कचरा न डालने के बारे में समझाया जा रहा है। अभी लोगों को हाथ जोड़कर समझाया जा रहा है। निगम के इस अभियान में अधिकतर दुकानदार व शहरवासी सहयोग कर रहे है। जो सहयोग नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निगम की टीमें घर-घर जाकर भी लोगों को कचरा केवल निगम के वाहनों में ही डालने के लिए जागरूक कर रहे है। बेसहारा पशुओं को पकड़ा जा रहा है। अभियान के दौरान 70 से अधिक बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशाला में पहुंचाया जा चुका है। हर वार्ड में मुख्य मार्गाें, गलियों, नालियों की सफाई की जा रही है। खाली प्लाटों में जमा गंदगी, उगी झाड़ियों को साफ किया जा रहा है। मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि सभी अधिकारी मिलकर इस अभियान को कामयाब बनाए। सरकार द्वारा चलाया गया यह अभियान तभी कामयाब होगा, जब हमारा शहर का अलग रूप निकलकर सामने आए। हर वार्ड, कॉलोनी, मार्ग, चौक व बाजार चकाचक होंगे। मेयर बहमनी ने आमजन से अपील की कि वे अपने घर व दुकान के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण न करें। खुले में कचरा न फेंके। गीला व सूखा कचरा अलग अलग करके निगम के वाहनों में डाले। शहर को सुंदर व साफ बनाने में निगम का सहयोग करें। मौके पर सीएसआई हरजीत सिंह, सीएसआई विनोद बेनीवाल व अन्य मौजूद रहें।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?