Home Kurukshetra News रोहतक अग्रसेन कालेज द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में द्रोणाचार्य कॉलेज का अंकित तीसरे स्थान पर

रोहतक अग्रसेन कालेज द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में द्रोणाचार्य कॉलेज का अंकित तीसरे स्थान पर

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र,2 फरवरी। महाराजा अग्रसेन कॉलेज फॉर वुमेन रोहतक की ओर से आयोजित ऑनलाइन रस्सी कूद प्रतियोगिता में द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज के बीए दूसरे वर्ष के छात्र अंकित कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंकित कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता के दौरान 30 सैकेंड में अधिकतम बार रस्सी के ऊपर से कूदना होता है । प्रतियोगिता के दौरान अंकित ने 30 सैकेंड में 85 बार रस्सी के ऊपर से कूद लगाई । कॉलेज प्राचार्य डॉ. अरुण पुनियानी ने कहा कि कॉलेज के लिए यह गौरव की बात है कि उसके छात्र ने खेलकूद प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया है । उन्होंने कहा कि कॉलेज के सभी विद्यार्थियों को इससे प्रेरित होकर अपनी-अपनी रुचि की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए। डॉ. पुनियानी ने कहा कि कॉलेज का प्रयास विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ाना है । मंगलवार को कॉलेज में अंकित को पुरस्कृत किया गया ।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?