Home Kurukshetra News दो दिवसीय वामन द्वादशी मेले के उपलक्ष में जिला शिक्षा विभाग एवं जिला खेल विभाग की तरफ से विद्यार्थियों की प्रतियोगिताओं का किया आयोजन किया

दो दिवसीय वामन द्वादशी मेले के उपलक्ष में जिला शिक्षा विभाग एवं जिला खेल विभाग की तरफ से विद्यार्थियों की प्रतियोगिताओं का किया आयोजन किया

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र । वामन द्वादशी के दो दिवसीय मेले में जिला शिक्षा विभाग एवं जिला खेल विभाग की तरफ से विद्यार्थियों की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा विभाग की तरफ से चित्रकला निबंध लेखन रंगोली और श्लोक को उच्चारण प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमें दो आयु  ग्रुप के हिसाब से चार-चार इनाम हर विद्या के विजेताओं को दिए गए। केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल तथा सदस्य अशोक रोशा व जिला शिक्षा अधिकारी  विनोद कौशिक ने विद्यार्थियों को इनाम राशि का वितरण किया।
  जिला खेल विभाग की तरफ से प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें इनाम राशि श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्घार सभा की ओर से दी गई वरिष्ठ उप प्रधान यशपाल शर्मा के साथ सभा के मुख्य सलाहकार जय नारायण शर्मा, रामपाल शर्मा, ब्राह्मण एवं तीर्थोद्घार सभा के प्रधान यशेंद्र शर्मा तथा अन्य सभा के पदाधिकारियों ने  विजेता विद्यार्थियों को इनाम राशि वितरण की।
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्घार सभा व धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर इस दो दिवसीय वामन द्वादशी के मेले का आयोजन करता है,विद्यार्थियों को सन्निहित सरोवर के पावन तट पर प्रतियोगिता के लिए प्रेरित करने का उद्देश्य यही है कि विद्यार्थियों में ऊर्जा, संस्कारों और संस्कृति के प्रति जागरूकता आए।
केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने कहा कि यह पावन सन्निहित सरोवर सूर्य उपासना का मुख्य केंद्र है। यहीं पर सूर्य ग्रहण के समय भगवान श्री कृष्ण राधा रानी और अन्य गोपियों के साथ मिले थे। यहीं पर पिंडदान का बहुत बड़ा महत्व है। और इसी के तट पर दधीचि ऋषि का आश्रम था और उन्होंने राक्षसों को हराने के लिए इंद्र को अपनी हड्डियां वज्र बनाने के लिए दान दी थी। भारतीय सेवा के सर्वोच्च पदक परमवीर चक्र पर इसी वज्र की चिन्ह अंकित है जो सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि वामन द्वादशी मेले पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रंगोली में साक्षी, पायल प्रथम, आकृति, हर्ष द्वितीय, सोनिया व अन्नू तृतीय व मंदीप और अनीषिक को सांतवना पुरस्कार दिया गया। श्लोकों उच्चारण प्रतियोगिता में वेदिता प्रथम, अनिमिषा द्वितीय व प्रीति तृतीय स्थान पर रही, निबंध लेखन में देवकी प्रथम, बबली द्वितीय, जानवी तृतीय व मोहित कुमार को सांतवना पुरस्कार दिया गया। इसी तरह पेेंटिंग प्रतियोगिता में सिमरन प्रथम, अरमान बतान द्वितीय, उमा शर्मा तृतीय और चंचल कौशिक को सांतवना पुरस्कार दिया गया।
उन्होंने बताया कि 6 से 8 वर्ष की आयुवर्ग में रंगोली में माफी, प्रांचील प्रथम, सोहना व कीर्तिका द्वितीय, गीता व गुरप्रीत तृतीय, आदित्य व मंयक को सांतवना, श्लोकोच्चारण में जागृति प्रथम, लवीश द्वितीय, निधि तृतीय, पारस चौथे स्थान पर रहा, निबंध लेखन में माही प्रथम,आयुषी द्वितीय,मन्नत तृतीय व अभिषेक चौथे स्थान पर रहा, पेंटिंग में अंशिका प्रथम, वंश द्वितीय, गिन्नी शर्मा तृतीय, दृश्य सिंह चौथे स्थान पर रहा। इसके अलावा लड़कियों के टग आफ वार में एथैलेटिक्स टीम प्रथम, खो-खो टीम द्वितीय, पुरुषों की प्रतियोगिता में बाक्सिंग टीम प्रथम, रेसिंग में सलोनी प्रथम, तनवी द्वितीय, वंशिका तृतीय, काजल मेहरा चौथे स्थान पर रही, लडकों की प्रतियोगिता में मोहित प्रथम,साहिल द्वितीय, अश्विन तृतीय, कृष्ण चौथे स्थान पर रहा। खो-खो प्रतियोगिता में द्रोणाचार्य स्टेडियम प्रथम, देवीदासपुरा द्वितीय, लडकों की प्रतियोगिता में देवीदास प्रथम स्थान पर रहा। इस मौके पर डीईओ विनोद कौशिक, डिप्टी डीईओ इंदू कौशिक, सतबीर कौशिक, प्रमोद कुमार,अतुल शास्त्री, प्रचार्य तनुपमा, रितू गुप्ता,कमल बतरा, संजय कौशिक, राम मेहर अत्री, गौतम दत्त, रविन्द्र, गोपाल, सोहन लाल आदि उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?