Home Kurukshetra News गणित केवल गणना का विषय नहीं, बल्कि सोचने, तर्क करने और समस्याओं का समाधान खोजने की कला सिखाता है : सोनू भट्ट

गणित केवल गणना का विषय नहीं, बल्कि सोचने, तर्क करने और समस्याओं का समाधान खोजने की कला सिखाता है : सोनू भट्ट

by ND HINDUSTAN
0 comment

  ए.डी.सी सोनू भट्ट ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को किया सम्मानित, गणित पजल बुकलेट का किया विमोचन

 कहा बुकलेट का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति जिज्ञासा, तार्किक सोच और समस्याओं को हल करने की क्षमता को विकसित करना

एनडी हिन्दुस्तान

 करनाल |
 अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट ने शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग की ओर से जिला परिषद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गणित पजल बुकलेट का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षक दिवस की बधाई दी और कहा कि इस बुकलेट का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति जिज्ञासा, तार्किक सोच और समस्याओं को हल करने की क्षमता को विकसित करना है। गणित केवल गणना का विषय नहीं है, बल्कि यह सोचने, तर्क करने और समस्याओं का समाधान खोजने की कला सिखाता है। उन्होंने कहा कि गणित और विज्ञान दोनों ही विषय विद्यार्थियों की रचनात्मकता और खोजी प्रवृत्ति को निखारने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे इन विषयों को रोचक और सरल बनाकर विद्यार्थियों के भीतर जिज्ञासा की भावना को जागृत करें।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल एवं रोहताश वर्मा ने गणित पजल बुकलेट विमोचन के अवसर पर आह्वान किया कि अध्यापक अपने विद्यालय में बच्चों पर अधिक मेहनत कर उनका भविष्य निखारने का काम करें ताकि बच्चे विद्यालय के साथ-साथ अपने जिले व प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि गणित पजल बुकलेट एक महत्वपूर्ण कदम है जिससे बच्चों को कठिन गणितीय अवधारणाओं को सरल और खेल-खेल में समझने का अवसर देगी। जिला गणित विशेषज्ञ सुमित मान एवं विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा ने कहा कि इस प्रकार की पहेलियां विद्यार्थियों में जिज्ञासा, आत्मविश्वास और विषय के प्रति लगाव बढ़ाने में सहायक होंगी।
कार्यक्रम में पजल प्रतियोगिता की पांच श्रेणियों में जिला में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अध्यापकों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। समूह-1 में साक्षी सैनी, समूह-2 में दलीप सिंह, समूह-3 में अश्वनी, समूह-4 में श्रवण कुमार तथा समूह-5 में प्रीति अरोड़ा और आंचल मेहता को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर एडीसी सोनू भट्ट ने उन्हें बधाई दी और शिक्षा जगत में उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम में बुकलेट निर्माण और प्रिंटिंग में विशेष सहयोग देने वाले रघुबीर भारद्वाज, बी.आर.पी. डॉ. मोनिका, जिला गणित विशेषज्ञ सुमित मान, विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा, आई.ओ.एल.एम. योजना, देवेंद्र और गुरदीप को भी उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
बता दें गणित पजल बुकलेट को विशेष रूप से विद्यार्थियों की रुचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें कश्मीरी अमृत एवं हरबंस पजल्स के 70 पृष्ठों पर आधारित लगभग 200 पजल्स शामिल की गई हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?