Home Kurukshetra News पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए हिसार से राहत सामग्री से भरे ट्रक रवाना

पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए हिसार से राहत सामग्री से भरे ट्रक रवाना

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

चण्डीगढ़ । पंजाब में बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों के लिए आज हिसार से राहत सामग्री से भरे 10 ट्रक रवाना किए गए। लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने राहत सामग्री से भरे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने बताया कि हिसार से पंजाब के अमृतसर ग्रामीण तथा तरनतारण क्षेत्रों में जरूरतमंदों तक यह राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी। राहत सामग्री में खाद्य सामग्री के अलावा टेंट/तिरपाल, दवाइयां व अन्य दैनिक जरूरत की चीजें ट्रकों के माध्यम से भेजी गई हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि संकट की घड़ी में हमारी संवेदनाएं पंजाब के लोगों के साथ है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की ओर से पहले भी पंजाब के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की गई थी। अब हरियाणा के विभिन्न जिलों से पंजाब के बाढ़ प्रभावित अमृतसर, फिरोजपुर, फाजिल्खां, कपूरथला, लुधियाना, जगराव, मोगा, खन्ना, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, पटियाला, रोपड़, बाटला, गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट, बरनाला, मलेरकोटला तथा संगरूर आदि जिलों में जरूरतमंदों के लिए राहत सामग्री भेजी जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?