Home Kurukshetra News पल्लवी व मिलनप्रीत को मिला मिस फ्रेशर का खिताब

पल्लवी व मिलनप्रीत को मिला मिस फ्रेशर का खिताब

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में शनिवार को जूनियर स्टूडेंटस के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसकी थीम साडीः भारतीय की पेशेवर सुंदरता रही। बीएससी होम साइंस प्रथम वर्ष की पल्लवी व पीजी डिप्लोमा फैशन डिजाइनिंग की मिलनप्रीत को मिस फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया। जबकि मिस थीम का खिताब बी कॉम कंप्यूटर एप्लीकेशन प्रथम वर्ष की धु्रविका व एमए इंग्लिश प्रथम वर्ष की अमृतकौर को दिया गया। मिस ग्रेसफुल दीवा का खिताब बीएससी प्रथम वर्ष की राशि को मिला। मिस एलीगेंट पर्सनैलिटी का खिताब एमए इंग्लिश प्रथम वर्ष की सोनल को दिया गया। जबकि मिस कांफिडेंस क्वीन का खिताब रूपसज्जा विभाग की तनू को प्रदान किया गया। मिस चार्मिंग प्रेजेंस का खिताब बी कॉम प्रथम वर्ष की पायल को दिया गया। मिस ग्लैमर्स का खिताब बीएससी फैशन डिजाइनिंग प्रथम वर्ष की किरनदीप को दिया गया। मिस सुपर एटीड्यूटड का खिताब बीएससी फैशन डिजाइनिंग प्रथम वर्ष की सर्वनूर को दिया गया। कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ सुरिंद्र कौर ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्राओं ने हिंदी, पंजाबी, हरियाणवीं, वेस्टर्न गीतों पर डांस कर समां बांध दिया।

डॉ सुरिंद्र कौर ने कहा कि छात्राएं जीवन में लक्ष्य को निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए मेहनत करें। छात्राएं पूरा ध्यान पढाई पर लगाएं और अच्छे मार्क्स अर्जित करें। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्राओं ने हिंदी, पंजाबी, हरियाणवी व वेस्टर्न गीतों पर डांस कर खूब तालियां बटौरी। मिस फ्रेशर व अन्य का चुनाव के लिए पहले राउंड में छात्राओं ने कैटवॉक कर अपना परिचय दिया। दूसरा टैलेंट राउंड रहा। जिसमें उन्होंने गीत, डांस, मिमिक्री इत्यादि की प्रस्तुति दी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?