Home Kurukshetra News सी.पी. राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति

सी.पी. राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

दिल्ली । एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन विपक्षी के बी सुदर्शन रेड्डी को हराकर 15वें उपराष्ट्रपति चुने गए। उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद राधाकृष्णन को विजेता घोषित कर दिया गया। सीपीराधाकृष्णन को 452 वोट मिले, जबकि सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी ने उपराष्ट्रपति चुनाव में सीपी राधाकृष्णन को विजेता घोषित किया और कहा कि कुल 781 में से 767 सांसदों ने अपने वोट डाले, यानी 98.2 प्रतिशत मतदान हुआ। 67 वर्षीय राधाकृष्णन, जो वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल थे, तमिलनाडु से दूसरे सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन होने वाले तीसरे नेता बन गए।

प्रधानमंत्री ने थिरु सी.पी. राधाकृष्णन को 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव जीतने पर बधाई दी ।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?