Home Kurukshetra News केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्गों को हुए नुकसान पर समीक्षा बैठक की

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्गों को हुए नुकसान पर समीक्षा बैठक की

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

दिल्ली । हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों को हुए नुकसान पर केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने केंद्रीय राज्यमंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा और अन्य अधिकारियों के साथ आज दिल्ली में समीक्षा बैठक की।

अति वृष्टि और बादल फटने के कारण राजमार्गों को हुए भारी नुकसान पर दीर्घकालिक और अल्पकालिक दोनों समाधान निकालने पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए।

क्षतिग्रस्त और प्रभावित क्षेत्र में तुरंत यातायात शुरु करने के प्रयास पर इस बैठक में चर्चा की गई। साथ ही स्लोप स्थिरीकरण (Slope stabilization) पर स्थायी समाधान के लिए प्रयास करने पर भी चर्चा कर श्री गडकरी जी ने अधिकारियों को निर्देश दिए।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?