Home Ambala News केजरीवाल बिन मांगी सलाह दे रहे हैं जिसकी हमें जरूरत नहीं है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

केजरीवाल बिन मांगी सलाह दे रहे हैं जिसकी हमें जरूरत नहीं है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

by ND HINDUSTAN
0 comment

बाढ़ को लेकर राजनीति करने पर दीपेंद्र हुड्‌डा को ऊर्जा मंत्री अनिल विज की दो टूक, बोले, “हुड्‌डा खाली बल्ला ही चलाएंगे, उन्होंने करना कुछ नहीं, सिर्फ उपस्थिति दर्ज करानी है”


हॉकी में काफी लंबे अंतराल के बाद भारत ने परचम लहराया है : अनिल विज

चंडीगढ़/अम्बाला । हरियाणा में बाढ़ को लेकर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के बयान कि उनके द्वारा क्षतिपूर्ती पोर्टल खुलवाया गया पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि दिपेंद्र हुड्‌डा राजनीति के मैदान में खड़े हैं, लेकिन अगर उनके बल्ले पर कोई बॉल नहीं आ रही है तो वह खाली बल्ला ही चलाएंगे, इसलिए उन्होंने करना कुछ नहीं, सिर्फ अपनी उपस्थिति दर्ज करनी है।

वहीं, हरियाणा में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए हरियाणा के मंत्री द्वारा अपना एक माह का वेतन बाढ़ पीडितों को देने पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि यह अच्छी बात है, क्योंकि प्रदेश में आपदा आई है और उसमें अपना सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा इस कार्य के लिए वह उनकी सराहना करते हैं।

केजरीवाल बिन मांगी सलाह दे रहे हैं जिसकी हमें जरूरत नहीं है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

केजरीवाल के बयान कि अगर प्रधानमंत्री में हिम्मत है तो अमेरिका पर 75% टैरिफ लगाकर दिखाएं पर पलटवार करते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जब जो करना होता है, वह अपने साथियों और कैबिनेट से विचार कर करते हैं, वो किसी केजरीवाल के कहने से नहीं करते, यह बिन मांगी मांगी सलाह दे रहे हैं जिसकी हमें जरूरत नहीं है।  

हॉकी में काफी लंबे अंतराल के बाद भारत ने परचम लहराया है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

एशिया कप हॉकी 2025 में भारत की जीत के बाद पूरा देश जन मना रहा है जिसपर मंत्री अनिल विज ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा की काफी लंबे समय बाद भारत ने हॉकी में जीत का परचम लहराया है। यह पदक लंबे अंतराल के बाद आया है। पहले हमारी हॉकी अच्छी थी, आजादी से पहले हमारी हॉकी बढ़िया थी, हॉकी को लेकर जोश व उमंग था, अब हॉकी में एशिया कप में जीत से खुशी है।  

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?