एनडी हिन्दुस्तान
करनाल । महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी करनाल में इंडियन नॉलेज सिस्टम (आईकेएस) पैनल मीटिंग एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। जागरूकता रैली का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर एवं अंजनथली गांव में किया गया। रैली का उदेश्य स्थानीय विद्यार्थियों एवं ग्रामीण समाज में नई शिक्षा नीति 2020 के उदेश्यों और महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना था।
कार्यक्रम का आयोजन स्वदेशी ज्ञान प्रणाली के महत्व पर यूजीसी के दिशा निर्देश के अनुसार एमएचयू की एनईपी सारथी समिति द्वारा माननीय कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा के मार्गदर्शन में किया गया। बागवानी महाविद्यालय डीन डॉ. रमेश गोयल ने एनईपी और आईकेएस के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर डॉ. एसके अरोड़ा व डॉ उमा प्रजापति ने भाग लेकर विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परपंरा एवं उसके आधुनिक शिक्षा में महत्व पर प्रेरक व्याख्यान दिए। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय शिक्षा नीति समन्यवक डॉ. सुबरन सिंह ने किया। कार्यक्रम में हर्ष यादव, रिया, अनेजा नायर ने सक्रिया भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।